Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिर भी नहीं दे रहे ध्यान, वायु प्रदूषण में एनआइटी जोन नंबर वन: स्क्रैप जलाने का मामला

फिर भी नहीं दे रहे ध्यान, वायु प्रदूषण में एनआइटी जोन नंबर वन: स्क्रैप जलाने का मामला

faridabadnews24By faridabadnews24February 21, 2022No Comments3 Mins Read
Images Source : google

फरीदाबाद : देशभर के टाप 10 प्रदूषित शहरों में स्मार्ट सिटी भी शुमार है। सर्दी में तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 को पार कर जाता है। इसे बेहद खतरनाक श्रेणी माना जाता है। इसके बावजूद यहां वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि बात करें एनआइटी जोन की तो यहां हालात सबसे अधिक खराब हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक के मामले में यह जोन अक्सर अव्वल रहता है। सरूरपुर सहित नंगला, गौंछी व अन्य जगह प्रतिबंधित स्क्रैप जलता है। रोज रात को हजारों टन स्क्रैप में आग लगा दी जाती है। इसकी वजह से यहां आसपास का क्षेत्र काले धुएं की चपेट में आ जाता है। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ जाता है।

छत पर जमा हो जाता है स्क्रैप का अवशेष

सरूरपुर निवासी राधेश्याम बताते हैं कि वह सरूरपुर में रहते हैं। वह अपने घर की छत से रोज सामने प्रतिबंधित कचरा जलते हुए देखते हैं। जैसे ही दिन ढलता है स्क्रैप जलाने वाली भट्टियां शुरू हो जाती हैं। इनमें स्क्रैप डालकर रातभर जलाया जाता है। दिन निकलने से पहले स्क्रैप की राख को बोरी में भरकर इधर-उधर खाली प्लाटों में फेंक दिया जाता है। काफी राख को गौंछी ड्रेन में बहा दिया जाता है। स्क्रैप जलने के बाद काले धुएं की वजह से छत पर कपड़े नहीं सुखा सकते। गर्मी में सो नहीं सकते। पूरी छत पर जलने के बाद स्क्रैप के अवशेष जमा हो जाते हैं। राधेश्याम ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की है।

रोज छा जाती है धुंध

स्थानीय निवासी दीपक के अनुसार स्क्रैप जलने की वजह से ही यहां रोज धुंध छा जाती है। अगले दिन दोपहर तक धुंध नहीं छंट पाती। इसमें सांस लेना मुश्किल हो जाता है। आंखों में जलन होती है। लोग बीमार हो रहे हैं। दमा का शिकार हो रहे हैं।

पिछले कुछ दिन का वायु गुणवत्ता सूचकांक

13 फरवरी – 313

14 फरवरी – 307

15 फरवरी – 326

16 फरवरी – 370

17 फरवरी – 260

18 फरवरी – 258

19 फरवरी – 194

वायु प्रदूषण के मामले में एनआइटी जोन अव्वल है, इसके बावजूद यहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जाती है, लेकिन अधिकारी केवल खानापूर्ति करते हैं। इस वजह से इस तरह का प्रतिबंधित स्क्रैप जल रहा है। सर्दी में हाय-तौबा मचती है तो अधिकारी सतर्क होने का दावा करते हैं, लेकिन इसी दौरान सरूरपुर में स्क्रैप जल रहा होता है। जो अधिकारियों को दिखाई नहीं देता। मैंने आगामी बजट सत्र में विधानसभा में प्रश्न लगा इस बाबत सरकार से जवाब मांगा है।

– नीरज शर्मा, विधायक, एनआइटी

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 NIT zone number one in air pollution: case of burning of scrap Still not paying attention
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.