Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Government Yojana: 5000 रुपये महीने मिलने की गारंटी, महज 7 रुपये रोज करें जमा

Government Yojana: 5000 रुपये महीने मिलने की गारंटी, महज 7 रुपये रोज करें जमा

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2022No Comments3 Mins Read
Images Source : google

जब कमाते हैं, तो दोनों हाथों से खर्चे करते हैं. लेकिन यही वो वक्त है, जब आपको अपने भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए. क्योंकि जब आप कमाने की स्थिति में नहीं होंगे, तो उस समय बचत की राशि ही सबसे बड़ा सहारा होगा. इसलिए कमाई के साथ-साथ बचत पर फोकस करना बेहद जरूरी है. खासकर अगर आप प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं, तो बुढ़ापे में आर्थिक सहारा के लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से जुड़ सकते हैं. यह एक सरकारी पेंशन योजना (Sarkari Pension Scheme) है. आप इस योजना में निवेश कर 1000 रुपये से 5000 रुपये महीने पेंशन उठा सकते हैं. यही नहीं, अटल पेंशन योजना से जुड़कर पति-पत्नी दोनों 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन उठा सकते हैं. कोई भी भारत का नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है और अधिकतम 5000 रुपये तक हर महीने पेंशन उठा सकते हैं.

 

Atal Pension Yojana Age: इस योजना से जुड़ने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच की होनी चाहिए. 40 साल से ज्यादा उम्र है तो फिर इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा. 60 साल की उम्र तक एक तय राशि निवेश करना होगा. अगर आपकी उम्र 18 साल है तो फिर इस योजना में हर महीने 210 रुपये निवेश कर 5000 रुपये महीने पेंशन उठा सकते हैं. यानी आप प्रतिदिन 7 रुपये निवेश कर करीब 165 रुपये रोजाना पेंशन पा सकते हैं. अगर आप 60 की उम्र के बाद केवल 1000 रुपये महीने पेंशन चाहते हैं तो फिर इसके लिए 18 की उम्र से केवल हर महीने 42 रुपये जमा कराने होंगे. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें निवेश का पैसा डूबता नहीं है. अगर निवेशक 60 साल की उम्र से पहले अपनी राशि की निकासी चाहते हैं तो कुछ परिस्थितियों में यह संभव है. वहीं अगर पति की मौत 60 साल से पहले हो जाती है, तो फिर पत्नी पेंशन को सुविधा मिलेगी. पति-पत्नी दोनों की मृत्यु पर नॉमिनी को पूरा पैसा वापस मिल जाएगा.

Atal Pension Yojana Tax Saving: अटल पेंशन योजना में निवेश कर आप पेंशन पाने के साथ-साथ टैक्स भी बचा सकते हैं. इस स्‍कीम में निवेश कर आप डेढ़ लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. ये छूट आयकर की धारा 80C के अंतर्गत मिलती है. मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत मई-2015 में की थी. वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक इस योजना से 71 लाख लोग जुड़ चुके हैं

Atal Pension Yojana Account Open Process: अटल पेंशन योजना में अकाउंट खुलवाना करवाना बेहद आसान है. इसके लिए आपके पास बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होना चाहिए. आधार कार्ड और Active Mobile Number की जरूरत होगी. इस स्कीम में पैसा जमा कराने के लिए मासिक, तिमाही और छमाही की सुविधा मिलती है. साथ ही ऑटो डैबिट की सुविधा मिलती है, यानी पैसे अपने आप आपके अकाउंट से कट जाएंगे.

Source News: aajtak

deposit only 7 rupees daily faridabadnews faridabadnews24 Government Yojana: Guaranteed to get 5000 rupees a month
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.