Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब आई संन्यास लेने की नौबतइस विस्फोटक बल्लेबाज पर विराट कोहली को था सबसे ज्यादा घमंड

अब आई संन्यास लेने की नौबतइस विस्फोटक बल्लेबाज पर विराट कोहली को था सबसे ज्यादा घमंड

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन होना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कई गुना ज्यादा मुश्किल खुद को टीम इंडिया में बरकरार रखना होता है, क्योंकि टीम के बाहर भी कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तगड़ा कॉम्पिटिशन देते हैं. भारत का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो गया है और उसके लिए भारतीय टीम में वापसी करना नामुमकिन हो गया है. कभी इस खिलाड़ी के मैच पलटने की क्षमता के कारण विराट कोहली को सबसे ज्यादा घमंड था, लेकिन अब इस खिलाड़ी के संन्यास लेने की नौबत आ गई है.

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की वापसी नामुमकिन

भारत के 36 साल के ऑलराउंडर केदार जाधव का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो गया है. केदार जाधव के लिए भारतीय टीम में वापसी करना नामुमकिन हो गया है. इस खिलाड़ी के पास अब सिर्फ संन्यास लेने का ऑप्शन ही बचा है. 36 वर्षीय केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू 16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ किया और अंतिम वनडे मैच 8 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, उसके बाद से ही केदार जाधव टीम इंडिया में वापसी के लिए तरस गए हैं.

भारत को जिताया था हारा हुआ मैच 

15 जनवरी को 2017 इंग्लैंड के खिलाफ पुणे वनडे में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 350 रन बना लिए थे. इस मुकाबले में इंग्लैंड के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 63 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन विराट और केदार जाधव ने तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. इस मैच में इन खिलाड़ियों का शतक यादगार रहा. इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. इस दौरान धवन महज एक रन बनाकर आउट हो गए. जबकि राहुल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. युवराज सिंह 15 और महेंद्र सिंह धोनी 6 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया ने 63 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. यहां से कप्तान कोहली ने पारी को संभाला. उन्होंने केदार जाधव के साथ मिलकर शानदार बैटिंग की.

कोहली ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. जबकि केदार जाधव ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए. केदार ने 4 छक्के और 12 चौके लगाए. जबकि अंत में हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह टीम 3 विकेट से मैच जीत गई. विराट और केदार ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत को खींचकर निकाला. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस मैच में खेली पारी को यादगार बना दिया.

अब सिर्फ संन्यास ही ऑप्शन

केदार जाधव को उनके घटिया प्रदर्शन के कारण साल 2020 में ही टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. उसके बाद से ही केदार जाधव टीम इंडिया में वापसी के लिए तरस गए हैं. अब केदार जाधव के पास सिर्फ संन्यास लेने का ही ऑप्शन बचा है. केदार जाधव का लम्बे समय तक टीम इंडिया में चयन न होना यही दर्शाता है कि उनके लिए टीम इंडिया में जाने के दरवाजे बंद हो चुके हैं

लगातार फ्लॉप रहा ये खिलाड़ी

केदार जाधव को टीम इंडिया में काफी मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने वे सभी मौके बर्बाद कर दिए और लगातार फ्लॉप होते रहे. केदार जाधव का काम मिडिल ऑर्डर को मजबूती देना था, लेकिन ऐसा करने में वह लगातार नाकाम साबित हो रहे थे. केदार जाधव ने कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच और 73 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जाधव ने दोनों फॉर्मेट में क्रमश: 20 की औसत से 122 रन और 73 वनडे में 42 की औसत से 1389 रन बनाए हैं, जाधव को कभी टेस्ट मैच खेलने का कभी मौका नहीं मिला.

.Source News: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Indian Cricket Team International Career Kedar Jadhav Poor Perfromance Team India Virat Kohli was the most proud of this explosive batsman when it came to retirement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.