Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्वीट कर कहा- तुम्हारा वक्त है…हमारा दौर आएगा! नवाब मलिक 8 दिन तक ED की रिमांड में रहेंगे

ट्वीट कर कहा- तुम्हारा वक्त है…हमारा दौर आएगा! नवाब मलिक 8 दिन तक ED की रिमांड में रहेंगे

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2022No Comments5 Mins Read
image Source : google

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार दोपहर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया. तकरीबन 8 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता की जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराई गई और फिर आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपी मलिक की रिमांड  के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी. कोर्ट ने 8 दिन के लिए यानी 3 मार्च तक नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है.

गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ‘न डरेंगे और न झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.’ कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया, ”कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!”

नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं होगा

नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. इसी बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंत्रियों अजीत पवार, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप पाटिल और राजेश टोपे की शरद पवार के घर आगे की रणनीति पर बैठक हुई. इसमें राकांपा ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेने का फैसला किया है. शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि हम बीजेपी के आगे नहीं झुकेंगे.

ममता बनर्जी ने शरद पवार से बात की

नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बातचीत की. उन्होंने नवाब मसले पर विपक्षी एकजुटता की बात कही है.  ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जाता है, उसके खिलाफ एक मजबूत संयुक्त एकजुटता जरूरी है. पता चला है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि एनसीपी को नवाब का इस्तीफा नहीं लेना चाहिए.

गिरफ्तारी का विरोध करेंगे सरकार के सभी मंत्री

उधर, एनसीपी नेता छगन भुजबल का कहना है कि गुरुवार को एमवीए के सभी मंत्री और विधायक नवाब मलिक की गिरफ्तारी का शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए मुंबई में मंत्रालय के पास गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होंगे. इसके बाद पूरे राज्य में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

सुप्रिया सुले बोलीं, BJP का षड्यंत्र पूरा महाराष्ट्र देख रहा

NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा, नवाब मलिक के यहां ED के लोग आए थे. बहुत दिनों से बीजेपी के कार्यकर्ता, प्रवक्ता ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महाविकास आघाडी के खिलाफ ED का नोटिस आएगा. आज वह हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि महाविकास आघाडी के खिलाफ बीजेपी जो षड्यंत्र कर रही थी उसे आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है. कोई नोटिस नहीं आया. महाराष्ट्र के एक मंत्री को सीधा ED अपने ऑफिस ले गई है. इन्होंने कौन-सी नई राजनीति शुरू की है ऐसा मैंने पहली बार होते देखा है.

#WATCH | NCP workers gather outside the Enforcement Directorate office in Mumbai and raise slogans after the arrest of party leader and Maharashtra minister Nawab Malik. He has been arrested in connection with Dawood Ibrahim money laundering case. pic.twitter.com/cY6FDytpZq

संजय राउत बोले- एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ED के लोग उनके घर में घुसकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है. पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है. आप जांच कर सकते हैं. 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी. राउत ने आगे कहा, आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं. इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े. मैं एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा.

इस्तीफा दें नवाब मलिक: BJP

महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि मंत्री नवाब मलिका को इस्तीफा दे देना चाहिए. सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों पर मुकदमे दर्ज हैं. राज्य के पूर्व गृह मंत्री पहले से जेल में हैं.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सराकर में मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, ”राजनीति का स्तर गिर गया है. महाराष्ट्र में जो भी चीजें दिखाई दे रही हैं, वो उचित नहीं हैं.  लोकतंत्र में विरोध करना और अपने विचार प्रकट करने का सभी को अधिकार है, लेकिन इसमें कोर्ट-कचहरी, पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल ठीक नहीं है.”

दरअसल, ईडी दाऊद इब्राहिम, उसके भाई अनीस, इकबाल, सहयोगी छोटा शकील के खिलाफ एक मामले की जांच कर रही है. इसके लिए पिछले हफ्ते कई जगहों पर छापेमारी भी हुई थी, जिसमें दाऊद की बहन हसीना पारकर का ठिकाना भी शामिल था. हसीना के बेटे अलिशाह पारकर से ईडी ने सोमवार को पूछताछ भी की थी. दाऊद के अन्य सहयोगियों पर भी ईडी की नजर है. क्योंकि दावा किया गया है कि दाऊद कुछ लोगों की मदद से मुंबई में अभी भी डी-कंपनी को ऑपरेट कर रहा है.

नवाब मलिक पर देवेंद्र फडणवीस ने लगाए थे आरोप

नवाब मलिक की दाऊद इब्राहिम के गुर्गे सरदार शाहवली खान और हसीना पारकर के बॉडीगार्ड सलीम पटेल के साथ हुई डील की भी जांच चल रही है. राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कुछ महीनों पहले आरोप लगाया था कि नवाब मलिक ने करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी सिर्फ 30 लाख रुपये में खान और पटेल से खरीदी थी. फिलहाल ईडी मलिक की अन्य बिजनेस डीलिंग्स की जांच कर रही है

Source News: aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Tweeted and said- it's your time...our period will come! Nawab Malik to remain in ED remand for 8 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.