
शहर की पर्वतीय कॉलोनी में बीती रात लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ लाठी डंडे और पत्थर बरसाए। इस हमले में घर का बिजली का मीटर तो टूट गया, लेकिन किसी को चोट लगने का कोई समाचार नहीं है। मामला पैसे के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना दिए जाने पर पहुंची 112 जिप्सी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी इन बदमाशों ने काफी बदतमीजी की, लेकिन बदमाशों को काबू करने के लिए वहां पर और भी पुलिस बुलानी पड़ी और बदमाशों को काबू कर लिया। घर के बाहर हुए हमले का वीडियो पड़ोसी ने बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घर के बाहर लाठी-डंडे बरसाते हुए का यह वीडियो पर्वतीय कॉलोनी का है जहां कुछ बदमाशों ने घर पर पत्थर भी बरसाई और लाठी डंडे भी। हालांकि यह हमला इन लोगों ने क्यों किया यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह हमला किया गया। मौके पर 112 नंबर जिप्सी को सूचना देकर बुला लिया गया लेकिन बदमाशों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने पुलिस से भी बदतमीजी की। मकान मालिक की माने तो पुलिस से बदतमीजी जबकि गई तो और भी पुलिस मौके पर बुलाई गई और तब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वही प्रत्यक्षदर्शी की माने तो बदमाशों की संख्या करीब 8 थी और वे अमन के घर के बाहर लाठी-डंडे तथा पत्थर बरसा रहे थे। इस हमले में अमन के घर का मीटर भी टूट गया। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो पुलिस मौके पर पहुंची तो इन बदमाशों ने पुलिस के साथ भी काफी बदतमीजी की।
Source News: punjabkesari
