
फरीदाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है यहां मनचले युवक से तंग आकर 19 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला जिले के सेक्टर- 3 का है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 2 महीने से छात्रा का पीछा कर रहा था। युवक परिजनों के समझाने के बाद भी नहीं माना तथा लड़की को धमकी जान से मारने की भी दे रहा था। जिसके चलते डर की वजह से छात्रा ने देर शाम जहर खा लिया। उसे निजी अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source News: punjabkesari
