
दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि ऐसा शानदार आफर फिर शायद ही कभी मिलेगा। ‘एक बोतल खरीदने पर दूसरी बोतल फ्री’ और ‘एक पेटी खरीदने पर दूसरी पेटी फ्री’ का आफर दिल्ली में शराब की दुकानों पर काफी दिनों से चल रहा है। इसके मार्च अंत तक चलने की उम्मीद है, लेकिन सस्ती शराब का यह आकर्षक आफर कब तक चलेगा? इसका फैसला शराब के स्टाक पर होगा है। शराब की दुकानों पर मौजूद स्टाक के खत्म होने के साथ ही आफर खत्म हो जाएगा।
वहीं, दिल्ली की शराब की दुकानो पर जारी इस लुभावने आफर को भुनाने वालों में सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के भी लोग हैं, जो आसपास के शहरों में रहते हैं। दरअसल, शराब के साथ ही बीयर भी 30 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। जो बीयर 125 रुपये की थी जो अब 95 रुपये की हो गई है। इसी तरह जो बीयर पहले 150 की बोतल थी, यह अब 130 की हो गई है। बडवाइजर ब्रांड की बीयर भी 140 से घटकर 130 की हो गई है और हेवर्ड-5000 भी 140 से घटकर 130 की हो गई है। दिल्ली में बीयर के 50-60 के करीब ब्रांड हैं, मगर बाजार में इन्हीं ब्रांड का दबदबा है। इसी तरह शराब का पापुलर ब्रांड टीचर्स पर 120 रुपये कम हो गए हैं। यह पहले 1560 रुपये की थी जो अब घटकर 1440 की रह गई है। वहीं शराब के अन्य ब्रांड पांच से लेकर सात प्रतिशत महंगे हुए हैं। फिलहाल दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति की वजह से कई शराब की दुकानों पर एक बोतल की खरीद पर दूसरी बोतल मुफ्त है, जबकि कुछ जगहों पर एक पेटी खरीदने पर दूसरी पेटी फ्री मिल रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की नई नीति के तहत शहर में कुल 849 दुकानें खोलने की अनुमति मिली है। वहीं, 564 दुकानें पहले ही खुल चुकी हैं और बाकी बचीं 134 दुकानें जल्द ही खुल जाएंगी। शराब सस्ती करने के पीछे वजह यह है कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टाक खत्म करना होगा, क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण होगा। ऐसे में दिल्ली में शराब की दुकानों के नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण को लेकर दुकानदार अपने स्टाक पर भारी डिस्काउंट और बेहद आकर्षक आफर दे रहे हैं। आलम यह है कि शाहदरा और मयूर विहार के अलावा, जहांगीरपुरी सहित दिल्ली के कई इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत की अधिकतम सीमा तय है। ऐसे में ठेकों को इससे कम पर ही शराब बेचनी है, ज्यादा पर नहीं बेच सकते हैं। ऐसे में दुकानों पर कम से कम कीतम पर शराब बेची जा रही है वह कई आकर्षक आफर के साथ।
Source News: jagran
