Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नीरज शर्मा ने इलाहाबाद में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

विधायक नीरज शर्मा ने इलाहाबाद में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2022No Comments2 Mins Read

इलाहाबाद : देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि है। जिसके मद्देनजर एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने इलाहाबाद में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विधायक ने चंद्रशेखर आजाद की शहादत को नमन करते हुए कहा कि जंगे आजादी में अहम योगदान निभाने वाले चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे नतमस्तक होने के बजाय खुद को गोली मारने का फैसला किया और अमर हो गए।

आज हम जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसमें चंद्रशेखर आजाद का अहम योगदान रहा है। उन्होंने आगे बताया कि अपने मजबूत इरादों के चलते चंद्रशेखर आजाद क्रांति के प्रणेता बन गए थे और अपनी कुशल और आक्रामक रणनीति से उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को घुटनों पर ला कर रख दिया था। साथ ही विधायक ने इस दौरान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए यह भी बताया कि आजाद महज 15 साल की उम्र में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए थे। उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत में पेशी के दौरान जब जज ने उनका नाम पूछा, तब उन्होंने अपना नाम आजाद बताया था। यही नहीं आजाद ने अपने पिता का नाम स्वतंत्रता और घर का पता भी जेल बताया था। उनके जवाब से नाराज जज ने उन्हें 15 कोड़ों की सजा सुनाई थी जिसपर आजाद हर कोड़े पर वंदे मातरम और महात्मा गांधी की जय कहते रहे। विधायक ने कहा कि हम सबको आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करना चाहिए।

faridabadnews faridabadnews24 MLA Neeraj Sharma paid tribute to the martyr Chandrashekhar Azad by garlanding him in Allahabad.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.