
देश में कोरोना लहर एक बार फिर से थमती हुई नज़र आ रही हैं बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए केस सामने आए और 119 लोगों की मौत हुई। लेकिन वहीं पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए, इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे।
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल 4 करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है। कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27 फरवरी 2022 तक देशभर में 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 4 लाख 90 हजार टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
Source News: punjabkesari
