Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारतीयों की वतन वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे 4 केंद्रीय मंत्री, सरकार का ऐलान

भारतीयों की वतन वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे 4 केंद्रीय मंत्री, सरकार का ऐलान

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच भीषण जंग (War) जारी है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हाई लेवल बैठक बुलाई है, जिसमें फैसला किया गया है कि भारतीयों की वतन वापसी के लिए 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे.

भारतीयों की निकासी की प्रक्रिया होगी तेज

प्रधानमंत्री मोदी ने आज (सोमवार को) यूक्रेन संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी की प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

UNSC की वोटिंग में भारत ने नहीं लिया भाग

जान लें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में हुए मतदान में भारत ने भाग नहीं लिया, हालांकि उसने बेलारूस सीमा पर वार्ता करने के मॉस्को और कीव के फैसले का स्वागत किया है. बता दें कि इससे दो दिन पहले यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव को रूस ने वीटो के जरिए बाधित कर दिया था. इस प्रस्ताव के लिए हुए मतदान में भी भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल नहीं हुए थे.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत ने जिनेवा स्थित इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस से भी संपर्क कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यूक्रेन से निकासी में मदद का अनुरोध किया है. श्रृंगला ने बताया कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है.

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए आधिकारिक ट्विटर हैंडल

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में मदद करने के लिए रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑपगंगा हेल्पलाइन’ की शुरुआत की. यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है. भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिए भारतीयों को निकाला जा सके.

Source News: zeenews

4 Union ministers will go to neighboring countries of Ukraine for the return of Indians Belarus faridabadnews faridabadnews24 General Vk Singh government announced Hardeep Singh Puri Jyotiraditya Scindia Kiren Rijiju Narendra Modi Poland Russia Russia-Ukraine Crisis Russia-Ukraine Crisis Update Russia-Ukraine War Ukraine Ukraine Russia War Ukraine Russia War Latest Update US Vladimir Putin Volodymyr Zelenskyy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.