फरीदाबाद : डबुआ कालोनी स्थित सेंट थॉमस क्रिस्चियन स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. सर्वप्रथम मुख्यातिथि यशवन्त मौर्य (प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया पुलिस सेवा ),,एवम श्री राजकुमार खरवार जी जिला अध्यक्ष श्रमिक संगठन आम आदमी पार्टी एवम पार्षद प्रत्याशी वार्ड नं 10,श्री श्रवण माहेश्वरी जी संदीप राव, विजय जी ने प्रिंसिपल व शिक्षकों संग माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात आये हुए मुख्यातिथि का फूलो के बुके देकर व अतिथि आगमन स्मृति चिन्ह दे कर स्कूली स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया । स्कूल के बच्चों ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
वही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक के जरिये भ्रुण हत्या पर समाज को उत्तम संदेश व सही दिशा दिखाई। जिसको देख उपस्थित अभिवावकों के तालियों के साथ खूब सराहा। तो सैकड़ो आँखे नम हो गयी। इस पर मुख्यातिथि राजकुमार जी ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत की रोचक व प्रेरक है राई के समान बीज एक दिन वट वृक्ष हो जाता है यही बच्चे कल को देश का नाम रोशन करेंगे। कार्य कोई भी हो समाज व देश के हित में होना चाहिए। इन वाक्यों से विद्यालय की प्रशंसा करते हुए प्रिंसिपल मनोज कोली जी ने कहा कि ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और बताया कि बच्चों की अपनी प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का चौमुखी विकास होता है। बच्चों को उनके अंदर छुपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। मनोज कोली जी ने कहा इस स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अनेक गतिविधियां करवाई जाती है। जिससे बच्चों में रोजाना होने वाली दिनचर्या में लाभ मिलता है। वार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को आये हुए अतिथि राजकुमार जी व यशवन्त मौर्य जी ने सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
