Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 और 3 मार्च को होगी झमाझम बारिश हरियाणा में

2 और 3 मार्च को होगी झमाझम बारिश हरियाणा में

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2022No Comments4 Mins Read

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में 5 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

Haryana Weather Update : देश में सोमवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात हुआ। जिससे मंगलवार से पवनों की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने के कारण फिर से मौसम पलटी मारेगा। एक मार्च को पवनों की दिशा उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को अर्धरात्रि एक पश्चिमी विक्षोभ देश में प्रवेश करने वाला है। जिसकी वजह एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में 5 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर बनने वाले एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हरियाणा राज्य के उत्तर पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में 2 मार्च रात्रि व 3 मार्च को हवाओ व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है तथा इसके बाद मौसम खुश्क व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परन्तु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हरियाणा में अगले 3 दिन मौसम खराब रहने वाला है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 1 मार्च रात को कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है, लेकिन 2 और 3 मार्च को कई स्थानों पर बारिश, तेज़ हवा और ओलावृष्टि संभावना बनी रहेगी। मौसम के परिवर्तनशील हाेने का प्रभाव 4 मार्च को भी रह सकता है।

आज रात से बदलेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 4 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की सम्भावना। है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 मार्च रात्रि से मौसम में बदलाव तथा 2 व 3 मार्च को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

हल्की फुहार के आसार

मौसम विभाग की मानें तो 1 मार्च को सुबह की आसमान पर बादल दिखाई देने लगेंगे। हरियाणा में रात को सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में एक दो जगह फुहार या बिलकुल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को दिन में बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि तेज हवा जरूर परेशान करेगी। मैदानी क्षेत्रों में कहीं भी मंगलवार को तेज़ बारिश या ओलावृष्टि के आसार फिलहाल नहीं बने हैं।

हरियाणा में मौसम की तेज हलचल 2 मार्च की दोपहर से लेकर 3 मार्च की देर शाम तक रहेगी। 2 मार्च की सुबह से बादल पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में प्रवेश करेंगे। बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां शुरू होंगी। फिर बढ़ते तापमान और नमी वाली हवाओं के प्रभाव से 2 मार्च की दोपहर से बारिश के फैलाव में बढ़ोतरी होगी। 3 मार्च को देर शाम तक उत्तर भारत इससे प्रभावित होगा। हालांकि कुछ क्षेत्र में 4 मार्च को भी इसका असर रह सकता है।

इन जिलों में ज्यादा प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला सहित चंडीगढ़ के 25 से 50% हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बादलों की गरज चमक के साथ तेज़ बारिश और ओलावृष्टि संभव है।

यहां हल्की बारिश के साथ ओलों का भयसोनीपत, नूह, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद में 0 से 25% हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और पृथक तौर पर ओलावृष्टि हो सकती हैं। 3 मार्च को देर शाम तक यहां ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने यह भी कहना है कि अगले 3दिन के दौरान मौसम में हल्के बदलाव आ सकते हैं। स्थिति में बदलाव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय या कमजोर भी पड सकता है। मौसम विभाग इसको लेकर हर 3 घंटे का अपडेट भी जारी करेगा।

Source News: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 On 2nd and 3rd March there will be heavy rain in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.