Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Lathmar Holi 2022: द्वापर युग से चली आ रही परंपरा, ऐसे खेली जाती है बरसाने में लट्ठमार होली

Lathmar Holi 2022: द्वापर युग से चली आ रही परंपरा, ऐसे खेली जाती है बरसाने में लट्ठमार होली

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Lathmar Holi 2022: हिंदू धर्म में कई प्रकार के त्योहार मानाए जाते हैं. त्योहारों की परंपरा से जुड़े कई मान्यताएं हैं. पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास में कई बड़े त्योहार पड़ते हैं जिसमें से एक होली भी है. फाल्गुन मास की शुरुआत 17 फरवरी से हो चुकी है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है. होली रंगों का त्योहार है. भारत में एक जगह ऐसा भी है जहां रंगों की होली बाद में खेली जाती है, लेकिन उससे पहले महिलाएं पुरुषों के साथ लट्ठमार होली खेलती हैं. आइए जानते हैं कि इस बार लट्ठमार होली कब है और बरसाने में इसे किस प्रकार मनाया जाता है.

द्वापर युग से चली आ रही है परंपरा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बरसाने में लट्ठमार होली की परंपरा काफी पुरानी है. इसे राध-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. हर वर्ष होली से कुछ दिन पहले लट्ठमार होली का आयोजन किया जाता है. इस साल लट्ठमार होली 11 मार्च को खेली जाएगी. मान्यता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली की शुरुआत की थी. कहते हैं कि तब से आज तक ये परंपरा चली आ रही है.

श्रीकृष्ण और राधारानी से है कनेक्शन

लट्ठमार होली के पूरे दिन ब्रज में गजब का उत्साह देखने को मिलता है. यहां की होली में नंदगांव के पुरुष और बरसाने की महिलाएं उत्साह पूर्वक भाग लेती हैं. श्रीकृष्ण नंदगांव के थे और राधा बरसाने की थीं. नंदगांव के लोग कमर पर फेंटा बांधकर बरसाने की महिलाओं के साथ होली खलने पहुंचते हैं. इस लट्ठमार होली में महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं और वे ढाल का इस्तेमाल कर उनकी लाठियों से बचने की कोशिश करते हैं. इतना ही नहीं, इस त्योहार का अंनद लेने के लिए लोग दूर-दूर से मथुरा आते हैं.

कैसे हुई लट्ठमार होली की शुरुआत?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक द्वापर युग में नंदगांव के नटखट गोपाल राधा और अन्य गोपियों के साथ बरसाना होली खेलने के लिए जाया करते थे. इस क्रम में राधा और उनकी सखियां कृष्ण और उनके सखाओं से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए प्यार से उन पर लाठियां बरसाया करती थीं. लाठियों की वार से बचने के  लिए श्रीकृष्ण और उनके सखा ढाल का इस्तेमाल किया करते थे. उनके ये प्रेमपूर्वक होली खेलने का अनोखा तरीका परंपरा बन गया. तब से आज तक लट्ठमार होली की परंपरा चली आ रही है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Source News: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Holi 2022 Holi Dahan Kab Hai Holika Dahan 2022 Lathmar Holi Lathmar Holi 2022 Lathmar Holi 2022 Date Lathmar Holi 2022: Tradition going on from Dwapar era Radha Krishna this is how Lathmar Holi is played in Barsana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.