
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की टीम ने दिया एक अनोखा भात बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की टीम हमेशा ही समाज में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करती रहती है फिर चाहे वो बदलाव महिलाओं के लिए हो या समाज के लिए हाल ही में बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की टीम ने समाज में एक मिसाल कायम की कुछ दिन पहले एक अनजान महिला ने ट्रस्ट की टीम से सम्पर्क किया और टीम को बताया कि वो महिला गुरुग्राम में रहती है, और उसकी लड़की की शादी है वो बस इतना चाहती थी कि हमारी ट्रस्ट की टीम उसकी लड़की की शादी में भाई की तरफ से भात भरने की जो रिति रिवाज है उसको पुरा करे क्योंकि उसके पटडे पर चढ़ने के लिए कोई भातई नहीं था बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की टीम ने मिलकर इस अनोखे भात की जिम्मेदारी ली और तय समय पर पहुंच कर उस महिला की लड़की का भात भरा ये भात अनोखा इसलिए था क्योंकि इस भात में ट्रस्ट की पुरी टीम ने हिस्सा लिया फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष,वो चाहे अहीर, जाट, ब्राह्मण, गुर्जर हो सभी ने इस भात में हिस्सा लिया और भाई का फर्ज निभाया
