
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली समेत कई प्रदेशों के कुंवारे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सोनी समाज की तऱफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें मुफ्त में कुंवारे लड़के लड़कियों का शादी करवाई जाएगी। इसके लिए मिलन समारोह 6 मार्च 2022 को हिसार में आयोजित होगा।इसकी जानकारी देते हुए साहब राम मौसूण ने बताया कि श्री सावित्री जन कल्याण ट्रस्ट कोटड़ी धाम के महिला मंडल द्वारा हिसार के स्काई इन होटल में रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक सामूहिक विवाह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए युवाओं और उनके परिजनों को रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए मोबाइल नंबर दिये गए हैं। इसके लिए इच्छुक युवक युवतियां या फिर उनके परिजन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के लिए इच्छुक लड़के लड़कियां अपनी दो फोटो, आधार कार्ड, योग्यता के प्रमाण पत्र और अपने अभिभावकों को साथ लेकर आए। इस दौरान दोनों तरफ से आए युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा।
पूरी जानकारी के लिए ये पोस्टर देखें

source news: chopaltv
