
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एम्पायर मॉडल्स के संयोजन से पंचकूला स्थित होटल पल्लवी, सेक्टर पांच में “नारी गौरव सम्मान” का आयोजन संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मनचंदा व प्रदेश उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी द्वारा किया गया। सम्मान समारोह का मुख्य उदेश्य उन सभी महिलाओ को सम्मान देना था जिन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, खेल, साहित्यिक, राजनैतिक तथा अलग -अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करके उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनु गर्ग जी, विशिष्ट अतिथि सुरेश गर्ग जी, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, डॉ. शिवानी चावला जी मॉडल और फैशनिसट रहे। श्रीमती शालू गुप्ता जी सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं जो पंजाबी फ़िल्मो की कलाकार तथा मॉडल हैं! स्पेशल गेस्ट में श्रीमती कुसुम चौहान, रीतिका जैन, मंजूबाला तथा श्रीमती शकुंतला बंसल जी उपस्थित रहीं! गेस्ट ऑफ़ ऑनर में गुरजीत कौर, अनूप ठाकुर, किरण शर्मा, सतवींदर प्लाहा और शिवानी गंभीर, महक वशिष्ट उपस्थित रहे! कार्यक्रम का शुभारम्भ बेबी रिद्धिमा के द्वारा गणेश वंदना से किया गया!
भारत देश के अलग अलग राज्यों से लगभग 50 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर “नारी गौरव सम्मान” से संम्मानित किया गया। महिलाओं ने रैंप वाक के साथ -साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए! इस कार्यक्रम का मंच संचालन शुभांगी भारद्वाज जी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए! अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि वे महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन नारी सम्मान के लिए कार्य करता है। महिलाओं को हमेशा अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए व श्रेष्ठ कार्य करते हुए समाज में खुद को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।
