Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 19 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियों की समीक्षा

19 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियों की समीक्षा

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2022No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि 35 वां इंटरनेशनल हैण्डीक्राफ्ट सूरजकुंड मेला इस बार 19 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित जाएगा। मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, रैजिस्टैंस, बैरिकेडिंग सहित सभी तैयारियां पूरी तरह से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर मेले में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे इसके लिए पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरा वह ड्रोन की निगरानी में रहेगा। डीसी जितेन्द्र यादव सोमवार को लघु सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों साथ मेले की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेले सुरक्षा को लेकर इंतजामों में किसी भी तरह की कोई कमी न रखें। विभिन्न व्यवस्थाओं के मद्देनजर पूरे मेला परिसर को 8 भागों में विभक्त किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा रही है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने मीटिंग में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान है और विश्व का सबसे बड़ा हैंडीक्राफ्ट का मेला है। ऐसे में सभी विभागों को तालमेल के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मेले में पांच एंट्री गेट रहेंगे। आम जनता के लिए तीन गेट रहेंगे। एक गेट वीआईपी व एक गेट मीडिया इंट्री के लिए रहेगा। प्रत्येक गेट पर पर्यटकों का टेंपरेचर करने व सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टिकट पर बार कोडिंग की व्यवस्था होगी। मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान को जिला प्रशासन की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से डीसीपी मुख्यालय नितिश अग्रवाल को पुलिस की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरा मेला परिसर, पार्किंग स्थल व आस-पास की जगहें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी। मेला परिसर में एक अस्थाई पुलिस लाईन भी बनाई जाएगी। जहां प्रतिदिन 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। मेला सुबह 12:00 बजे शुरू हो कर रात 11:30 बजे तक रहेगा। रात को 9:00 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। छोटी चौपाल व बड़ी चौपाल पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। यहां देश व विदेश के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुती देंगी। बच्चों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।

मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की दो अतिरिक्त डिस्पेंसरी भी बनाई जाएंगी और आठ एंबुलेंस लगातार यहां ड्यूटी पर रहेंगी। मेला स्थल पर कोविड-19 टीकाकरण कैंप भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही मोबाईल एटीएम व विदेशी मुद्रा बदलने की सुविधा भी होगी। मेला स्थल पर अस्थाई डाकघर भी स्थापित किया जाएगा। मेला क्षेत्र की ड्रोन से मैपिंग करवाई जा रही है और इस स्थल को 18 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया। मेला में प्रतिदिन कितने पर्यटक आएंगे, पार्किंग में कितने वाहन हैं, टिकट बुकिंग व अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक ऐप भी विकसित किया जा रहा है।  इस बार मेले में पिछली बार की तरह 1100 स्टाल ही रखे गए हैं। मेले का स्टेट पार्टनर जम्मू एवं कश्मीर रहेगा और कंट्री पार्टनर उजबेकिस्तान को रखा गया है। उन्होंने कहा कि मेले में इस बार 35 देश हिस्सा लेंगे और 30 देशों की तरफ से अपने आने की अनुमति भी भेज दी गई हैं।

सांस्कृतिक मंच के लिए भी अब तक 17 देशों के कलाकारों ने अपनी सहमति भेजी है। उन्होंने कहा कि मेले देश के सभी राज्यों की भी कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मेले में देशभर के हस्तशिल्प अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले को लेकर बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इस बार पेटीएम के सहयोग से टिकटों की बुकिंग की जाएगी। पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पार्किंग पास के साथ ही मेले की टिकट की बुकिंग की जाएगी। मेले की टिकट आम दिनों में 120 रुपये और शनिवार व रविवार को 180 रुपये रखी गई  है। राजकीय स्कूल के बच्चों के लिए मेले में नि:शुल्क इंट्री रहेगी। इसके साथ ही दिव्यांगों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। समीक्षा बैठक में डीसीपी मुख्यालय नितिश अग्रवाल, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम नसीब कुमार, मेला अधिकारी राजेश जून सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Review of the preparations for the 35th International Surajkund Fair held from March 19 to April 4
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.