
फरीदाबाद 8 मार्च। जिला परिषद वार्ड नंबर 6 के युवा समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा की दादी चंद्रवती का आकस्मिक निधन हो गया। वे 98 वर्ष की थी और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोडक़र गई है। स्व. चंद्रवती पूरे पन्हेड़ा गांव में सबसे ज्यादा उम्र की महिला थी, जिसके चलते उनके निधन पर गाजे-बाजे के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और गांव के ही श्मशान घाट में हिन्दू रीति रिवाज के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। स्व. चंद्रवती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया सहित विभिन्न पार्टियों व दलों के नेताओं एवं सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
