Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली: दोपहर बाद होगी घोषणा, नगर निगम चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

दिल्ली: दोपहर बाद होगी घोषणा, नगर निगम चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Municipal Corporation of Delhi Election: पांच राज्यों के नतीजों का अभी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस बीच दिल्ली में एक नया चुनावी बिगुल बजने जा रहा है. राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों की माने तो आज दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) चुनावों की घोषणा की जा सकती है.दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग (delhi election commission) ने इस बाबत अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली है. वैसे तो चुनाव की तारीख है कब घोषित की जाएगी इसको लेकर अटकलें लगातार चल रही थी. लेकिन अब राज्य चुनाव आयोग ने तारीखों के ऐलान को लेकर अपनी अंतिम रूपरखा भी तैयार कर ली है. मंगलवार शाम हुए आयोग के अधिकारियों की एक बैठक में इस बात पर मुहर लगा दी गई कि आज यानी बुधवार को MCD चुनाव का ऐलान कर दिया जाए. ऐलान के साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी.

चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियों पूरी कर ली है. इस चुनाव में लगभग  एक लाख कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने में लगाए जाएंगे. उन सभी कर्मचारियों को लेकर आयोग ने अपना खाका तैयार कर लिया है. 20% कर्मचारी रिजर्व भी रखे जाएंगे. 272 वार्ड के लिए होने वाले चुनावों के लिए 72 रिटर्निंग ऑफिसर बनाए जाएंगे, जो IAS और दिल्ली कैडर के सीनियर अधिकारी होंगे.

 

चुनाव के लिए 60 हजार मशीनों की व्यवस्था

चुनावों के लिए साढ़े पंद्रह हजार पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं. इस चुनाव के लिए 60 हजार वोटिंग मशीन की व्यवस्था की गई है. इनमें से आधे यानी 30,000 बैलट यूनिट और 30,000 ही कंट्रोल यूनिट होंगे. इन सभी वोटिंग मशीनों को बिहार के 12 जिलों से वहां होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के बाद मंगवाया गया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों की मानें तो इन सभी मशीनों का एफएलसी यानी फर्स्ट लेवल चेक भी हो चुका है. बात सिर्फ वोटिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि काउंटिंग सेंटर कितने और कहां होंगे इसको भी राज्य चुनाव आयोग ने तय कर लिया है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में चुनाव की संभावना है और 15 अप्रैल से पहले 38 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती की जाएगी

दूसरे राज्यों के अधिकारी करेंगे खर्च की निगरानी

सभी वार्ड के लिए 272 ARO भी बनाए जाएंगे. इनके अलावा 72 जनरल ऑब्जर्वर भी रहेंगे, जो पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे. हर वार्ड के लिए एक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी होगा, जो उम्मीदवारों के खर्च पर पूरी नजर रखेगा. चुनाव में पैसों का गलत इस्तेमाल ना हो उसकी मॉनिटरिंग के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कुछ भारतीय रेवेन्यू सर्विस के अधिकारियों से भी संपर्क साधा है. इनके अलावा दिल्ली के बाहर के राज्यों के सीनियर अधिकारियों को स्पेशल ऑब्जर्वर भी बनाया जाएगा.

 

source news: aajtak

Delhi: Announcement will be made in the afternoon faridabadnews faridabadnews24 the dates of municipal elections may be announced today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.