Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Ramdan 2022: जानें कब मनाई जाएगी ईद, कब हो रही है रमजान की शुरुआत?

Ramdan 2022: जानें कब मनाई जाएगी ईद, कब हो रही है रमजान की शुरुआत?

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Ramdan 2022: रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले अन्न पानी ग्रहण नहीं करते. उपवास के अलावा मुसलमानों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना और अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना जरूरी होता है. इस पूरे महीने शरीर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है

क्यों रखा जाता है रमजान के महीने में रोजा?

रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का अनावरण हुआ था. इसी के बाद से इस्लाम में इस महीने को पवित्र मानकर महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू की गई. रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है. मुसलमानों के जीवन में इन पांचों सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. रोजा के अलावा इस्लाम के बाकी चार सिद्धांत हैं- नमाज, दान, आस्था और मक्का की हज यात्रा.

इस साल कब है रमजान?

इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने में रोजा रखा जाता है. रमजान की शुरूआत चांद के दिखने के बाद होती है. भारत में इस बार रमजान महीने की शुरुआत शनिवार 2 अप्रैल से हो रही है. हालांकि, रमजान महीने की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी. रमजान का ये महीना 2 मई को खत्म हो सकता है. इस पूरे महीने मुसलमान खुद पर काबू करने की कोशिश करते हैं. रमजान के पूरे महीने में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ खाते-पीते नहीं हैं. सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है जिस दौरान मुसलमान खाना-पीना करते हैं. सुबह की अजान के बाद कुछ भी खाना-पीना रोजेदारों के लिए वर्जित होता है. रोजे के दौरान अपने काम के अलावा रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं. सूरज डूबने के बाद इफ्तार किया जाता है जिस दौरान दिन भर के उपवास के पास अन्न जल ग्रहण किया जाता है.

ईद से खत्म होता है रमजान का महीना

रमजान के अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है. इस बार 2 मई को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है. मुसलमानों के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग रमजान के पूरे महीने सब्र देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं, अपने बच्चों को ईदी देते हैं. इस्लाम में रमजान के महीने में गरीबों को दान देने की बात कही गई है. सभी मुसलमान सामूहिक नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं और ईद के दिन बनी सेवइयों को परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाते हैं.

किसे है रोजा न रखने की छूट

इस्लाम मानने वाले हर व्यक्ति को रोजा रखने के लिए कहा गया है. लेकिन बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बीमार लोगों को रोजा न रखने की छूट है. जो लोग यात्रा पर हैं, उन्हें भी रोजा रखने में छूट मिलती है.जिन महिलाओं के पीरियड्स चल रहे हैं, उन्हें भी रोजा रखने से छूट दी जाती है. हालांकि ये जरूर है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं जितने दिन रोजा नहीं रखतीं, उन्हें बाद में उतने ही रोजे बाद में और रखने होते हैं. अगर कोई बीमार व्यक्ति रोजा रखता है तो सहरी और इफ्तार के वक्त उसे दवा खाने की छूट होती है.

source news: aajtak

Ramdan 2022: Know when Eid will be celebrated when is Ramadan starting?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.