Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना की चौथी लहर देश में नहीं आएगी, किसी संक्रामक वैरिएंट के सामने आने पर ही खतरा

कोरोना की चौथी लहर देश में नहीं आएगी, किसी संक्रामक वैरिएंट के सामने आने पर ही खतरा

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

देश को भविष्य में कोरोना महामारी की किसी नई लहर का सामना नहीं करना पड़ेगा। जाने माने वायरोलाजिस्ट टी जैकब जान ने कहा है कि तीसरी लहर खत्म हो गई है और चौथी लहर के आने की तब तक कोई संभावना नहीं है जब तक कि अनपेक्षित रूप से कोई अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट नहीं सामने आता है। इंडियन काउंसिल फार मेडिकल रिसर्च के सेंटर आफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलाजी के पूर्व निदेशक जान ने कहा कि विश्वास के साथ निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि तीसरी लहर समाप्त हो गई है और देश एक बार फिर एक स्थानिक चरण में प्रवेश कर गया है। स्थानिक चरण से मतलब यह है कि लोग संक्रमण के साथ जीना सीख जाते हैं, जबकि महामारी की अवस्था में वायरस आबादी पर हावी होता है।

पिछले चार हफ्तों से मामलों में बनी है स्थिरता

जान ने कहा कि पिछले चार हफ्ते से देशभर में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। किसी राज्य में संक्रमण में ज्यादा उतार चढ़ाव नजर नहीं आ रहा है। मामलों में स्थिरता बनी हुई है। इस सवाल पर कि पहले भी कई विशेषज्ञों ने कहा था कि तीसरी लहर नहीं आएगी, जान ने कहा कि तीसरी लहर ओमिक्रोन की वजह से आई। किसी ने भी ओमिक्रोन को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया था। तीसरी लहर के नहीं आने का आकलन उस समय की महामारी की स्थिति के आधार पर किया गया था।

विश्वभर में भी अनपेक्षित संक्रमण नहीं

जान ने कहा कि महामारी चौथी लहर तब तक नहीं आएगी, जब तक कि अल्फा, बीटा, गामा या ओमिक्रोन से अलग कोई बहुत ही संक्रामक वैरिएंट उभरकर सामने नहीं आता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति और विश्वभर में महामारी के ट्रेंड से भी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि महामारी चौथी लहर नहीं आएगी। दो से तीन लहर के बाद स्थानिक हो जाती है सांस से जुड़ी महामारी जान ने कहा कि इससे पहले भी सांस से जुड़ी जितनी महामारी आई हैं वो दो से से तीन लहर के बाद स्थानिक अवस्था में चली गई हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के वंश से जुड़े वायरस के चलते कभी-कभी संक्रमण बढ़ जाए, लेकिन वह बड़ी महामारी का रूप नहीं लेगी। इसके लिए जरूरी है कि संभावित वायरस पर नियमित रूप से नजर रखी जाए और नमूनों की जांच होती रहे, ताकि कोई नया वैरिएंट सामने आता है तो उसका तुरंत पता चल सके।

 

source news: jagran

danger only when exposed to an infectious variant faridabadnews faridabadnews24 Fourth wave of corona will not come in the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.