Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस 1 वादे को पूरा करने में छूट जाएंगे पसीने! UP में BJP जीत तो गई लेकिन

इस 1 वादे को पूरा करने में छूट जाएंगे पसीने! UP में BJP जीत तो गई लेकिन

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Free Gas Cylinder in Ujjwala Yojana: यूपी के विधान सभा चुनावों (UP Assembly Election) में बीजेपी (BJP) को प्रचंड जीत मिली है. सरकार पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर वापस आई है. यूपी में एक ही पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का यह रिकॉर्ड मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Aditynath) के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. बीजेपी इस समय जोर-शोर से जश्‍न मना रही है, होली से पहले ही होली (Holi 2022) मना रही है लेकिन हफ्ते भर बाद आने वाला होली का त्‍योहार यूपी की राज्‍य सरकार के लिए एक बड़ी कशमकश भी लेकर आ रहा है. यह कशमकश एक चुनावी वादे को पूरी करने की है.

कैसे पूरा होगा यह वादा 

यूपी में जनता को लुभाने के लिए बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कुल 130 वादे किए थे. हालांकि बीजेपी ने इन्‍हें वादे की वजह संकल्‍प कहा था यानी कि इन्‍हें पूरा करने की डबल गांरटी. इसमें एक वादा उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को होली तक मुफ्त में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) देने का भी था. लेकिन अब यह वादा सरकार पर भारी पड़ सकता है. दरअसल, फिलहाल घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 937.50 रुपये हैं. इस तरह यह वादा पूरा करने के लिए सरकार को लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. बस यही बड़ी रकम इतने जल्‍दी खर्च करना योगी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

ये वादे भी करने होंगे पूरे 

उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर देने के अलावा भी राज्‍य सरकार पर कई वादों का बोझ है. बीजेपी ने अपने संकल्‍प पत्र में इनका जोर-शोर से जिक्र भी किया है.
– समृद्ध कृषि के लिए अगले 5 साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली देना. यह संकल्‍प तो बीजेपी के लिए बड़े चुनावी हथियार की तरह रहा.
– 60 साल से ज्‍यादा की महिलाओं को मुफ्त में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देना.
– लोक सेवा आयोग समेत सारी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को बढ़ाकर दोगुना करना.
– वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये करना.
– विधवा और निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये करना.
– मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करना.
– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देना.
– गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ने के मूल्य का भुगतान करना.

 

source news: zeenews

Bharatiya Janata Party Commitment To Give Gas Cylinder Election Result 2022 faridabadnews faridabadnews24 Free Cooking Gas Free Gas Cylinder Gas Cylinder How will this promise be fulfilled? Lucknow News Lucknow-City-Politics news state Sweat will be missed in fulfilling this 1 promise! BJP won in UP but These promises also have to be fulfilled UP Assembly Elections 2022 UP Counting News Updates UP Election 2022 UP Election 2022 Update Up Election Counting UP Election News UP Election Result 2022 UP News up politics UP Results Updates 2022 UP Chunav 2022 UP Top UP Vidhan Sabha Chunav 2022 UP Vidhan Sabha Election 2022 Uttar Pradesh Latest News Yogi Adityanath
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.