Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आर्थिक तरक्की से जिंदगी होगी खुशहाल, अगले हफ्ते इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

आर्थिक तरक्की से जिंदगी होगी खुशहाल, अगले हफ्ते इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

faridabadnews24By faridabadnews24March 13, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

मेष राशि के लोगों के लिए इस हफ्ते प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव होने वाला है. वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है. आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि अगला सप्‍ताह (14 मार्च से 20 मार्च 2022) सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आप जिस किसी काम में शामिल हैं, उसे बिना देर किए अपने दम पर पूरा कर सकते हैं. प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा उठाए गए कदम की सराहना होने की संभावना है. आप में से कुछ लोगों का बड़ी कंपनी में कैंपस सिलेक्शन होने की उम्मीद है. किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है.

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि एक सपना जिसने आपको लंबे समय से परेशान किया था, अब पूरा होने वाला है. यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. सामाजिक और प्रोफेशनल दोनों ही स्तरों पर आपकी तरक्की संभव है. गोल्ड में निवेश करने का विचार सही है. निश्चित रिटर्न की अपेक्षा है.

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि किसी को आपकी उदारता की जरूरत है, आप उसे निराश नहीं कर सकते. कुछ जरूरी काम पूरे करने के लिए आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है. पढ़ाई के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन रहने की संभावना है.

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि किसी काम में धैर्य बनाए रखना होगा. जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है. इस सप्ताह कोई आपको अपनी मर्जी का करने से रोककर निराश कर सकता है. प्रोफेशनल स्तर पर आपके काम से सीनियर्स असंतुष्ट हो सकते हैं. आपके दायित्व पर सवाल उठने वाला है.

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि परेशानी से निकलने का रास्ता हमेशा खुला रहता है. दिल के बदले दिमाग से काम लेना असर दिखाएगा. पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है. पुरानी शारीरिक समस्या को गुडबाय कहने का वक्त आ गया है. प्रोफेशनल स्तर पर आप अपने प्रदर्शन से खास जगह बना सकते हैं.

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि अच्छी आमदनी से लाइफस्टाइल में परिवर्तन होने वाला है. जिम्मेदारी और किसी की मदद करने की सोच रखने का इनाम मिल सकता है. पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. प्रोफेशनल स्तर पर मिला कोई गिफ्ट आपके लिए संपत्ति बनने वाला है. सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है.

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप किसी जटिल काम को लेने की मानसिक अवस्था में नहीं रहेंगे. खर्च बढ़ने के बावजूद समझदारी से बजट पर नियंत्रण रखा जा सकता है. कमजोर और थका हुआ महसूस करने वाले लोग अपनी स्फूर्ति वापस पाने वाले हैं. पढ़ाई के स्तर पर भले ही आप मजबूत स्थिति में हैं, मेहनत करना नहीं छोड़ सकते.

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आपके मन में जो कुछ है, उसे पाने के लिए आप अपना तरीका बदल सकते हैं. प्रोफेशनल क्षेत्र की उपलब्धि को लेकर सराहना होने की उम्मीद है. प्रेमी के साथ आपसी तालमेल मजबूत होने से रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ने वाली है. सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है.

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि भले ही किसी ने गलती की हो, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. प्रोफेशनल स्तर पर तरक्की की संभावना बन रही है. पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बड़ा सपना देख सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आप अपने व्यवहार से अच्छी जगह बना सकते हैं. परिवार में किसी की शादी तय होने की संभावना है.

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आप किसी ऐसी चीज में भाग लेने से इंकार कर सकते हैं, जो आपको अपील नहीं कर रही. सामाजिक क्षेत्र में आपको दरकिनार करने वालों के साथ पंगा लेना व्यर्थ रहेगा. खरीददारी की होड़ में शामिल होकर या प्रलोभन में पड़कर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, सतर्क रहें.

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि अपने उद्देश्य के एक और कदम नजदीक आने की उम्मीद है. घरेलू स्तर पर सबकुछ व्यवस्थित करने का इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा, तैयार रहें. परिवार में किसी आयोजन की जिम्मेदारी लेने के लिए आप पर भरोसा किया जा रहा है, निराश नहीं करना चाहेंगे. पढ़ाई के क्षेत्र में सामान्य से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन रहने के संकेत हैं.

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि प्रोफेशनल स्तर पर उत्साहित करने वाला प्रदर्शन रहेगा. सबकुछ आपके हित में रहने की उम्मीद है. जिसे आप पसंद करते हैं, उसे अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र के किसी कठिन काम को करने में आप सफल हो सकते हैं.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Economic progress will make life happy faridabadnews faridabadnews24 March 2022 Calendar March Horoscope 2022 next week the stars of these zodiac signs will remain high Saptahik Rashifal Weekly Horoscope Weekly Horoscope In Hindi Weekly Horoscope March 2022 Weekly Rashifal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.