
फरीदाबाद : फरीदाबाद के स्लम बस्तियों, ग्रामीण आंचल में बच्चों को शिक्षित करने के लिए आज पूर्व चेयरमैन श्री सुरेन्द्र तेवतिया जी( हरियाणा सरकार )के करकमलों से स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के द्वारा सामाजिक कार्य में लगी हुई समाज सेवक श्रीमती संगीता राय ,पूनम भैरवा, योगिता शर्मा को सम्मानित किया गया और उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मान राशि भी दी गई । इस अवसर पर स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने सभी सम्मानित लोगों से बात करते हुए कहा कि जो भी सामाजिक कार्यकर्ता अच्छा काम करेगा इस तरह शक्ति पहल समिति उसका आदर सम्मान करेगी उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भविष्य में अच्छे से अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी l

