Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बना दिया नया देश! चंद लोगों ने पैसे जोड़-जोड़कर खरीदी जमीन

बना दिया नया देश! चंद लोगों ने पैसे जोड़-जोड़कर खरीदी जमीन

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

बेलिज (Belize) एक कैरिबियाई मुल्‍क है. इस देश के पास एक 1.2 एकड़ का वीरान आइलैंड था. इसे कुछ लोगों ने मिलकर खरीदा और अब इन लोगों ने इसे एक नया देश बनाने का दावा किया है. हालांकि, इस देश को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए इसे माइक्रो नेशन कहा जा रहा है. क्राउड फंड के जरिए इस आइलैंड को खरीदने के लिए पैसे जुटाए गए.

letsbuyanisland.com पर इस आइलैंड का एक हिस्सा खरीदा जा सकता है और नागरिकता भी हासिल की जा सकती है. 14 मार्च 2022 तक इस आइलैंड के निवेशकों की संख्या 103 हो चुकी है और नागरिकों की संख्या 350 पहुंच गई है. इस देश का आधिकारिक नाम Principality of Islandia रखा गया है. इस देश के पास अपना राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान, सरकार और सीक्रेट पुलिस भी है. इस आइलैंड का आकार कॉफी बीन जैसा है.

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्शल मेयर लेट्स बाय एन आइलैंड (Let’s Buy an Island) के को-फाउंडर हैं. उन्‍होंने और उनके ग्रुप ने मिलकर Coffee Caye नाम के इस आइलैंड के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपए क्राउडफंड से जुटाए.

वहीं इसकी कीमत 1 करोड़ 37 लाख (प्‍लस टैक्‍स) पड़ी थी. इसकी बिक्री दिसंबर 2019 में पूरी हुई थी. वहीं इस आइलैंड के एक हिस्से की कीमत अब 2 लाख 48 हजार के करीब है. इसके 100 शेयर अब तक बेचे जा चुके हैं.

मार्शल मेयर ने बताया कि ये आइलैंड बेलिज सिटी से 15 मिनट की बोट राइड के बाद आ जाता है. 2022 की शुरुआत में ही कई निवेशक और टूरिस्‍ट यहां पहुंचे हैं. मेयर ने बताया कि उस आइलैंड पर उतरना जहां आपने खुद निवेश किया हो, काफी शानदार अनुभव होता है.

खास बात ये है कि इस माइक्रोनेशन को घूमने में महज कुछ मिनट लगते हैं. मेयर पहली बार 13 लोगों के समूह को इस आइलैंड पर घुमाने के लिए लाए. मेयर समेत दूसरे कई निवेशकों ने यहां कैपिंग भी की.

15 साल पहले आया था आइडिया 
वैसे आइलैंड खरीदने के लिए क्राउड फंडिंग का आइडिया करीब 15 साल पहले आया था. तब गारेथ जॉनसन (इस ग्रुप के कोफाउंडर और सीईओ हैं) ने letsbuyanisland.com डोमेन को खरीद लिया था.

हालांकि, इस बार मेयर के साथ टूर में गारेथ शामिल नहीं थे. गारेथ यंग पायनियर टूर्स के भी कोफाउंडर हैं. उनकी ये कंपनी लोगों को नॉर्थ कोरिया और सीरिया में घुमाने ले जाता है. इसके अलावा ये कंपनी कई ऐसे देश भी घुमाने ले जाती हैं, जो खुद को आजाद होने का दावा करते हैं. इनमें Transnistria, Abkhazia और Nagorno-Karabakh शामिल हैं. हालांकि इनके नाम भी कई लोगों ने नहीं सुने होंगे.

क्‍या है खासियत 
वैसे जो भी निवेशक Coffe caye में पैसे लगाएंगे या जो यहां घूमने पहुंचेंगे, वे स्वत: यहां के नागरिक बना जाएंगे. इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत भी पड़ेगी.  इसके अलावा लॉर्ड या लेडी ऑफ आइलैंड की उपाधि भी बेहद कम फीस में खरीदी जा सकेगी. हालांकि, इसके लिए निवेश करने की जरूरत नहीं है

 

source news: aajtak

Created a new country! Few people bought land by adding money faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.