
फरीदाबाद : भाटिया एकता मंच एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित किये गए होली मिलन समारोह व भजन-किर्तन में उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी व उनकी टीम शीतल अरोड़ा,मीनाक्षी भारद्वाज ,नीलम गुप्ता,अदिति, रिद्धि,महक,प्रियंका,पूजा 13 मार्च 2022 सांय 3:00 बजे से 6:00 बजे तक शिव मंदिर 1C ब्लॉक एनआईटी फरीदाबाद में उपस्थित रही। उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन व उनकी टीम को भाटिया एकता मंच के प्रधान श्री राधे श्याम भाटिया जी, गौरव भाटिया जी, सुभाष चंद्र भाटिया जी, आशा भाटिया जी व उनके अन्य साथियों ने मिलकर उनका होली मिलन समारोह में स्वागत किया। सभी ने मिलकर फूलो की होली खेली व प्रेमपूर्वक इस त्योहार का आनंद उठाया।
