

फरीदाबाद : जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों की व्यस्तता बढ़ रही है। हर और जनसमर्थन कर लोगों से वोट की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर – 4 से पार्षद पद उम्मीदवार भाजपा (जिला उपाध्यक्ष) युवा मोर्चा ज्ञानेंद्र भारद्वाज घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। श्री भारद्वाज को सुनने के किये लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। वह लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते है। उन्होंने वार्ड की जनता से कहा कि उन्होंने पुराने पार्षदों के काम काज को तो देख ही लिया है,वह एक बार मुझे भी मौका देकर देखें। मैं आप को निराश नहीं करूंगा। सभी जरुरतमंदों तक सरकारी योजनाओँ का लाभ पहुंचना और पानी की समस्या का निदान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह नेता नहीं सेवक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की उनके घर के दरवाजे हर समय सभी जरूरतमंद लोगों के लिए खुले हैं।
हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें +91 98736 82477
