
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, कैमोर, जिला कटनी मध्यप्रदेश में रंगों का त्यौहार होली के उपलक्ष में श्रीमती प्रतिभा शास्त्री मिश्रा जिलाध्यक्ष कटनी द्वारा होली मिलन समारोह रखा गया जिसमें सभी महिलाओं ने पहले राधा कृष्ण भगवान जी को पुष्प अर्पित कर गुलाल लगाया। उसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फुलों की होली खेलेकर एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने भजन व फाग के गीत गाये। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा शास्त्री मिश्राजी, श्रीमती रशमी अग्रवाल जी, श्रीमती प्रेम तिवारी जी, श्रीमती नितू पांडे जी, श्रीमती सीमा पांडे जी, श्रीमती अंजू पांडे जी, श्रीमती श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी जी, कु़ सुषमा शुक्ला जी,श्रीमती नेहा शर्मा जी,श्रीमती शकुन्तला तिवारी जी, श्रीमती नेहा परौहा जी, श्रीमती विनिता बड़गैय्या जी, श्रीमती सोनम परौहा जी आदि सदस्य उपस्थित रहे
