
हरियाणा स्टेट कोर्डिनेटर कांग्रेस सेवा दल सोशल मीडिया विभाग में विनीत वत्स ने देश में बढ़ती हुईं महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला किया | वत्स ने कहा आज बीजेपी सरकार से आम जनता बहुत परेशान है | बहुत हुईं महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली बीजेपी सरकार में रिकॉर्ड महंगाई दर्ज की गई! वत्स ने कहा की आने वाले दिनों में वह महंगाई के खिलाफ सड़को पर उतरेंगे और आम जनता की आवाज़ बनेंगे | वत्स ने कहा की लगातार पैट्रोल डीज़ल के दामों में भढ़ोतरी हों रही है जिसके चलते फल सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हों रही है और आम आदमी के घर का बजट बिल्कुल ही बिगड़ गया है | वत्स ने कहा की बीजेपी सरकार महंगाई को कम करें और गरीब लोगों को राहत प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ मजबूती से सड़को पर उतरेगी!
