Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होगी धन-सेहत-सम्‍मान की हानि! शाम के समय गलती से भी न करें ऐसे काम

होगी धन-सेहत-सम्‍मान की हानि! शाम के समय गलती से भी न करें ऐसे काम

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

हिंदू धर्म, वास्‍तु शास्‍त्र, ज्‍योतिष आदि में हर दिन और यहां तक कि दिन-रात के अलग-अलग समयों को लेकर कई महत्‍वपूर्ण बातें बताई गईं हैं. इसके तहत किस काम को करने के लिए कौन सा समय उचित है और कौन सा नहीं, इस बारे में भी विस्‍तार से बताया गया है. वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक सूर्यास्‍त के समय कुछ काम नहीं करने चाहिए क्‍योंकि इन्‍हें करने से नकारात्‍मकता आती है. सूर्यास्‍त के समय किए गए ये काम जीवन में धन हानि, बीमारियों जैसी मुसीबतों का कारण बनते हैं.

सक्रिय रहती हैं नकारात्‍मक शक्तियां 

शास्‍त्रों के मुताबिक सूर्यास्‍त के समय और इसके बाद नकारात्‍मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं इसलिए इस दौरान कुछ काम नहीं करने चाहिए. साथ ही इस समय देवी-देवताओं की आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से नकारात्‍मक शक्तितयों का असर नहीं पड़ता है. आइए जानते हैं शाम के समय कौन से काम नहीं करने चाहिए.

– शाम के समय कभी भी घर का मुख्‍य दरवाजा बंद न रखें. इस समय हमेशा दरवाजा खुला रखें. मान्‍यता है कि इस समय ही मां लक्ष्‍मी घर में प्रवेश करती हैं. ऐसे में दरवाजा बंद रखने से मां का आगमन नहीं होता और घर में गरीबी आती है.

– शाम के समय घर में कभी न तो सोएं और ना ही झगड़ा करें. शाम के समय लक्ष्‍मी जी का आगमन होता है और इस समय झगड़ा करने से लक्ष्‍मी की बजाय उनकी बहन अलक्ष्‍मी का आगमन हो जाता है, जिससे घर में गरीबी आती है. ऐसी स्थिति आर्थिक हानि कराती है.

– शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक लगाना बहुत शुभ माना गया है लेकिन इस समय गलती से भी तुलसी के पौधे का न छुएं. शाम को तुलसी जी को छूने से वे नाराज हो जाती हैं.

– शाम के समय कभी भी किसी को लहसुन-प्याज, नमक, खट्टी चीजें और सुई नहीं देनी चाहिए. न ही ये चीजें लेनी चाहिए. बेहतर होगा कि जरूरत पड़ने पर ये चीजें या तो बाजार से खरीद लें या जरूरतमंद को इन्‍हें खरीदने के लिए पैसे दे दें.

– शाम के समय किसी भिखारी को खाली हाथ न लौटाएं. उसे अपनी सामर्थ्‍यनुसार कुछ न कुछ दान दें.

– शाम के समय पैसों का लेन-देन न करें. ना ही किसी को उधार दें और ना ही लें. मान्‍यता है कि इस समय उधार दिया गया पैसा वापस नहीं मिलता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.faridabadnews24इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 There will be loss of money-health-respect! Do not do such work even by mistake in the evening
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.