Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20 साल कांग्रेस की सेवा करने के बाद कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जयपाल चंदीला ने पहनी आप पार्टी की टोपी

20 साल कांग्रेस की सेवा करने के बाद कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जयपाल चंदीला ने पहनी आप पार्टी की टोपी

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

फरीदाबाद : 20 साल कांग्रेस की सेवा करने के बाद कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जयपाल चंदीला ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए टोपी पहन ली। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेृतव में उन्होंने अपने दर्जनों साथियों के साथ आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की न तो नीति सही है और न नीयत, इसलिए आज वह हाशिए पर आकर खड़ी हो गई है। केजरीवाल जी ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य जोकि बेसिक सुविधाएं प्रदान की हैं, जबकि अन्य प्रदेशों में शिक्षा के नाम पर जमकर लूट हो रही है और इलाज के अभाव में लोग मर रहे हैं। कहीं न कहीं केजरीवाल जी ने आम जरूरतमंद लोगों की मुख्य जरूरतों को पूरा करने का काम किया है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि जयपाल चंदीला जैसे दिग्गज लोगों के पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। आज कांग्रेस से दु:खी होकर लोग आम आमदी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आज आईएएस, आईपीएस लॉबी से लेेकर नीचले स्तर तक लोगों के दिल में जगह बना ली है। दिल्ली में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के बाद, अब पंजाब में भी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पानी दिया जाएगा। ऐसे में क्या हरियाणा के लोगों का हक नहीं बनता कि उनको नि:शुल्क पानी, फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 75 सालों में दोनों ने मिलकर देश को भट्टी में झोंकने का काम किया है। पहले कांग्रेस और अब भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और हमारे टैक्स की गाढी कमाई को अफसरों से मिलीभगत कर ये नेता खा रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार आने पर दिल्ली मॉडल अपनाया जाएगा और बहन-बेटियों को सुरक्षा एवं शिक्षा देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जोन सचिव बृजेश नागर एवं जिला महासचिव भीम यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां एवं सोच गरीब, मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे की है और पार्टी की इसी सोच के प्रभावित होकर आज वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरी तत्परता से कार्य करेंगे और मेहनती और ईमानदार लोगों को संगठन से जोड़ेंगे ताकि आने वाले समय में चुनावों में पार्टी हरियाणा में भी सत्तासीन हो सके। इस मौके पर जिला महासचिव भीम यादव,, जोन सचिव बृजेश नागर, उपाध्यक्ष रवि बैसला, जोगेन्द्र चंदीला, रणधीर भड़ाना, चंदन सिंह, डॉ. राजू चौहान, रामलाल, बिशन सिंह, सरदार सुरेन्द्र, सरदार नरेश, विनोद टेलर, प्रदीप, पवन कुमार, प्रेमलता, पूजा, सी बी अरोड़ा, अगराम, सतीश, आकाश, पंकज, वेदराम आदि मौजूद रहे।

 

source news: haryanaabtak

After serving the Congress for 20 years faridabadnews faridabadnews24 Jaipal Chandila wore the cap of the party. the district president of Congress Seva Dal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.