Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, कोरोना की चौथी लहर में आपके दांतों को खतरा: COVID Teeth

इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, कोरोना की चौथी लहर में आपके दांतों को खतरा: COVID Teeth

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

कोविड-19 (COVID-19) की तीसरी लहर के बाद ऐसा लगा था कि ये महामारी अब खत्म हो चुकी है, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है. यूरोप और एशिया के देशों में मामले लगातार बढ़न रहें. वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि दूसरे बड़े मुल्कों में भी कोरोना की चौथी लहर जल्द दस्तक दे सकती है जिसके लिए ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) जिम्मेदार है.

कोरोना से अपने दांतों को बचाएं

कोरोना वायरस (Coronavirus) मुख्य रूप से सांस की बीमारी है जो फेफड़े को नुकसान पहुंचाती है. इसमें तेज बुखार, खांसी और गले में खराश होती है, लेकिन अब ये वायरस शरीर के दूसरे हिस्सों में अपना कहर बरपा रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कोविड-19 दांतों और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहा है जिसके लक्षण सामने आने लगे हैं, इसे ‘कोविड टीथ’ (COVID Teeth) का नाम दिया जा रहा है. कोरोना की चौथी लहर से पहले इन लक्षणों को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है

दांतों से जुड़े कोरोना की वॉर्निंग साइन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुछ लक्षण मुंह में तब देखाई देते हैं जब इस वायरस का असर डेंटल हेल्थ पर पड़ता है. ऐसे संकेतों को बिलकुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाते हुए कोविड-19 टेस्ट कराएं.

1. मसूड़ों में दर्द
2. जबड़े या दांत में दर्द
3. मसूड़ों में खून का थक्का जमना
4. बुखार
5. खांसी
6. थकान

‘कोविड टीथ’ का क्या है इलाज

दांतों या मसूंड़ों का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है, जिससे दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि वक्त रहते इसका इलाज करा लें. दर्द कम करने के लिए एसिटामिनोफेन के बजाए 400 मिलीग्राम इबुप्रोफेन लेना ज्यादा असरदार हो सकता है. हालांकि कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लें.

कोविड का दांतों से रिश्ता

एक रिसर्च में पाया गया है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण और डेंटल हेल्थ के बीच गहरा रिश्ता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड-19 दांतों की सेहत पर असर डाल सकता है. कोरोना से पीड़ित 75 फीसदी मरीजों में दांतों की परेशानी देखने को मिली है.

क्या दांतों के जरिए मिलेगा कोरोना का इशारा?

कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षणों पर हुई 54 स्टडी की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इस गंभीर बीमारी के टॉप 12 लक्षणों में मुंह से जुड़े संकेत नहीं थे. इनमें बुखार (81.2 फीसदी), खांसी (58.5 फीसदी) और थकान (38.5 फीसदी) सबसे कॉमन साइन थे.

(Disclaimer- इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी ज़ी न्यूज़ हिन्दी की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.)

source news: zeenews

Do not ignore these 6 symptoms faridabadnews faridabadnews24 your teeth are at risk in the fourth wave of corona: COVID Teeth
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.