Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ज्यादा देना पड़ेगा टोल शुल्‍क, हरियाणा में रात 12 बजे के बाद सभी हाईवे पर सफर हो गया महंगा,

ज्यादा देना पड़ेगा टोल शुल्‍क, हरियाणा में रात 12 बजे के बाद सभी हाईवे पर सफर हो गया महंगा,

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Toll Tax increase In Haryana: हरियाणा में  बीती  देर रात से हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। राज्‍य में विभिन्न राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल शुल्क देना पड़ेगा। पहली अप्रैल से टोल की बढ़ी दरें लागू हो गई है और यह बीती देर रात 12 बजे के बाद लागू हो गईं। इससे सफर महंगा हो गया है। न केवल निजी वाहन चालकों, बल्कि रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों पर भी बढ़े टाेल का बोझ पड़ेगा।

विभिन्न श्रेणियों में वाहनों के लिए टोल की दरें दस से 18 प्रतिशत तक ज्यादा देनी होंगी

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर टोल की दरें दस से 18 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। इससे कार-जीप, बस, ट्रक-कैंटर का भाड़ा भी बढ़ जाएगा।केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों से 1.46 रुपये प्रति किलोमीटर से टोल लिया जा रहा था, जिसे अब 1.61 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से वसूला जाएगा। कार चालकों को पलवल से नूंह के बीच के लिए 45 रुपये, तावडू तक 70 रुपये और गुरुग्राम तक करीब 90 रुपये का टोल टैक्स देना होगा।

जींंद के खटकड़ टोल प्‍लाजा पर अब 10 रुपये ज्‍यादा शुल्‍क देना होगा  

जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर 10 रुपये तक टोल रेट बढ़ाए गए हैं। इस समय हलके वाहनों का एक तरफ का 100 रुपये टोल कट रहा है जो अब 110 रुपये हो गया है। जींद-नरवाना रोड पर झांझ और खटकड़ के बीच टोल प्लाजा पर भी हलके वाहनों का एक तरफ का टोल 100 रुपये है, जिसमें 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हिसार जिले में चौधरीवास और मय्यड़ टोल पर वाहनों की श्रेणियों के अनुसार सात से 30 रुपये की वृद्धि हुई है।

सिरसा जिले में भावदीन और खुईयां मल्लकाना टोल प्लाजा पर कार व जीप से सफर 10 रुपये महंगा होगा। इसी तरह सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव झरोठी के पास स्थापित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को 10 रुपये से लेकर 55 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल में भिगान चौक पर लगे टोल प्लाजा पर पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 पर पलवल के गांव तुमसरा के नजदीक बने टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन पर एक तरफ के लिए 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। ट्रक और बसों के लिए टोल फीस में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

source news: jagran

after 12 o'clock in Haryana faridabadnews faridabadnews24 travel on all highways becomes expensive Will have to pay more toll fee
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.