Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्या कहती है सीआरपीसी की धारा 43, पुलिस के अलावा क्या आम नागरिक भी कर सकता है गिरफ्तार?

जानें क्या कहती है सीआरपीसी की धारा 43, पुलिस के अलावा क्या आम नागरिक भी कर सकता है गिरफ्तार?

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Code of Criminal Procedure यानी दंड प्रक्रिया संहिता में अदालत (Court) और पुलिस (Police) से जुड़ी प्रक्रिया (Procedure) और प्रावधानों (Provisions) के बारे में परिभाषा दी गई है. ऐसे ही सीआरपीसी (CrPC) की धारा 43 (Section 43) में प्राइवेट व्यक्ति (Private person) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) और ऐसी गिरफ्तारी पर प्रक्रिया (Procedure) के बारे में प्रावधान (Provisions) मौजूद हैं. तो आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 42 (Section 42) इस संबंध में क्या बताती है?

क्या होती है सीआरपीसी (CrPC)
सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में ‘दंड प्रक्रिया संहिता’ कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.

1974 में लागू हुई थी CrPC
सीआरपीसी के लिए 1973 में कानून (Law) पारित किया गया था. इसके बाद 1 अप्रैल 1974 से दंड प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी (CrPC) देश में लागू हो गई थी. तब से अब तक CrPC में कई बार संशोधन (Amendment) भी किए गए है

 

सीआरपीसी की धारा 43 (CrPC Section 43)
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 43 (Section 43) में प्राइवेट व्यक्ति (Private person) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) और ऐसी गिरफ्तारी पर प्रक्रिया (Procedure) के बारे में प्रावधान बताये गए हैं. CrPC की धारा 43 के मुताबिक-

(1) कोई प्राइवेट व्यक्ति (Private person) किसी ऐसे व्यक्ति को, जो उसकी उपस्थिति में गैरजमानती (non-bailable) और संज्ञेय अपराध (cognizable offenses) करता है, या किसी उद्घोषित अपराधी (proclaimed offender) को गिरफ्तार (arrest) कर सकता है या गिरफ्तार करवा सकता है और ऐसे गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अनावश्यक विलंब (unnecessary delay) किए बिना पुलिस अधिकारी (Police Officer) के हवाले कर देगा या हवाले करवा देगा या पुलिस अधिकारी (Police officer) की अनुपस्थिति (Absence) में ऐसे व्यक्ति को अभिरक्षा (custody) में निकटतम पुलिस थाने (Police Station) ले जाएगा या भिजवाएगा.

(2) यदि यह विश्वास करने का कारण (reason to believe) है कि ऐसा व्यक्ति धारा 41 (Section 41) के उपबंधों के अंतर्गत (under the provisions of) आता है तो पुलिस अधिकारी (Police officer) उसे फिर से गिरफ्तार (arrest) करेगा.

(3) यदि यह विश्वास करने का कारण  (reason to believe) है कि उसने असंज्ञेय अपराध (non- cognizable offence) किया है और वह पुलिस अधिकारी (Police officer) की मांग पर अपना नाम (name) और निवास (Residence) बताने से इनकार (Refuse) करता है, या ऐसा नाम या निवास बताता है, जिसके बारे में ऐसे अधिकारी (officer) को यह विश्वास करने का कारण है कि वह मिथ्या है, तो उसके विषय में धारा 42 (Section 42) के उपबंधों के अधीन (under the provisions of) कार्यवाही (Action) की जाएगी; किंतु यदि यह विश्वास करने का कोई पर्याप्त कारण नहीं (no sufficient reason) है कि उसने कोई अपराध (offence) किया है तो वह तुरंत छोड़ (Released) दिया जाएगा.

 

 

source news: aajtak

apart from the police can a common citizen also arrest? faridabadnews faridabadnews24 Know what section 43 of CrPC says
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.