Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिये अब तक का राजनीतिक इतिहास, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान, तृणमूल नेता अशोक तंवर आज आप में शामिल

देखिये अब तक का राजनीतिक इतिहास, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान, तृणमूल नेता अशोक तंवर आज आप में शामिल

faridabadnews24By faridabadnews24April 4, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। करीब बीस बरस तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहने वाले डा. अशोक तंवर दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।केजरीवाल ने तंवर को एक क्षमतावन, जुझारु, योग्य नेता बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति की पक्षधर है।

इससे पहले तंवर पिछले नवंबर में ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। सितंबर 2019 में कांग्रेस से किनारा करने के बाद तंवर ने फरवरी 2020 में अपना भारत मोर्चा बनाया था। गौरतलब है कि हरियाणा में इस समय विधानसभा चुनाव को करीब तीन साल जबकि लोकसभा चुनावों को अढ़ाई वर्ष का समय रहा है। यह लम्बा वक्त है। इस पूरे समय के दौरान डा. अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी का एक मजबूत संगठन खड़ा करने में मदद मिलेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा के सदस्य रहे डा. अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति के प्रमुख किरदारों में आते हैं। उन्हें संगठन का लम्बा अनुभव है।

अशोक तंवर का जन्म 12 फरवरी 1976 को झज्जर के गांव चिमनी में हुआ। डा. तंवर के पिता भारतीय सेना में रहे हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे डा. तंवर शुरू से ही काबिल व मेहनती रहे। उन्होंने काकतिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया। बाद में उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली। जेएनयू में अध्ययन करते वक्त ही डा. तंवर विद्यार्थी राजनीति में सक्रिय हो गए। वे कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन नैशनल स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया के साथ जुड़ गए। साल 1999 में वे एनएसयूआई के सचिव बने और साल 2003 में वे अध्यक्ष बन गए। 29 बरस की आयु में वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

साल 2009 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी ने उन्हें सिरसा के चुनावी मैदान में उतार दिया और उन्होंने इनैलो के डा. सीताराम को 35001 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस हाईकमान ने फरवरी 2014 में डा. तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इस पद पर वे सितम्बर 2019 तक रहे। करीब दो दशक तक कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रहने के बाद 5 अक्तूबर 2019 को उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 17 माह तक उन्होंने हरियाणा से लेकर देश के तमाम राज्यों में सियासत की नब्ज टटोली और 25 फरवरी 2021 को अपना भारत मोर्चा का गठन कर लिया।

तंवर में नेतृत्व क्षमता की कौशलता का ही नतीजा रहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में एनएसयूआई ने लगातार दो बार जीत की। यही नहीं वामपंथी दलों के वर्चस्व वाले जेएनयूआई में भी एनएसयूआई के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। उन्होंने एनएसयूआई में एक अध्यक्ष के नाते कई प्रयोग किए। विद्यार्थियों के हितों को लेकर आवाज बुलंद की और अनुशासन पर जोर दिया। उनकी कौशलता, जज्बे, जुनून, एनएसयूआई में उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जनवरी 2005 में डा. अशोक तंवर को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

29 बरस की आयु में वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और इसके बाद युवा कांग्रेस ने देश की सियासत में एक नया आयाम स्थापित किया। अशोक तंवर ने ही युवा कांग्रेस आम आदमी का सिपाही की अवधारणा को लागू किया। संघर्ष, संजीदगी, सकारात्मक सोच के चलते उन्होंने युवा कांग्रेस का दायरा व्यापक किया। युवाओं को राजनीति से जोडऩे के लिए उन्होंने विशेष कार्यक्रम शुरू किए। उन्होंने सही मायने में संगठन में जनतंत्र की अवधारणा को स्थापित किया। डा. तंवर की ही दूरदर्शी सोच का नतीजा रहा कि युवा कांग्रेस में मतदान के आधार पर पदाधिकारियों का चयन करने का फार्मूला लागू किया।
डा. तंवर हमेशा जनता के हितों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं तो उनके पास विकास को लेकर एक विजन भी है।

 

source news: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 former Haryana Congress chief See the political history so far Trinamool leader Ashok Tanwar joined AAP today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.