
आज गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जंहा पर मुख्यातिथि हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने की बात की और अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पंहुचाने की बात की।इस मौके पर दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की सर्वे टीम भी आई हुई थी जो प्रवासी नेता संतोष यादव का मेयर पद के लिये नाम ले गई अभी फ़रीदाबाद से ओपी वर्मा,अमन गोयल पहले से मेयर पद की दावेदारी कर रहे है।और अब तीसरा नाम संतोष यादव का जुड़ गया है।समय देखते है किस पर जा सकता है मेयर का ताज।
