Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये रही वजह, देश के कई शहरों में Zomato और Swiggy की सर्विस हुई डाउन

ये रही वजह, देश के कई शहरों में Zomato और Swiggy की सर्विस हुई डाउन

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो और स्विगी का सर्वर बुधवार को देश के कई शहरों में डाउन चल रहा है. इसकी वजह से उनकी सर्विस पर असर पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे तकनीकी इश्यू बताया जा रहा है.

बुधवार दोपहर से ऐप में शुरू हुई दिक्कत

Zomato और Swiggy के ऐप में तकनीकी गड़बड़ी का पता लोगों को बुधवार दोपहर में उस वक्त चला. जब उन्होंने लंच के लिए उनके ऐप पर ऑर्डर देना चाहा लेकिन उनके ऑर्डर सब्मिट नहीं हो पाए. इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर कंपनियों को टैग करके उनके ऐप के काम न करने की शिकायत की और बताया कि वे अपना ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं.

Zomato Care ने किया खेद व्यक्त

एक कस्टमर की शिकायत पर Zomato Care ने इस तकनीकी गड़बड़ी को कबूल किया और ग्राहकों को हुई दिक्कतों के लिए खेद व्यक्त किया. कंपनी ने ट्विटर पर अपने रिप्लाई में कहा, ‘हम एक अस्थाई समस्या का सामना कर रहे हैं. हमारी तकनीकी टीम इस इश्यू पर काम कर रही है और हम भरोसा दिलाते हैं कि जल्द ही कामकाज सामान्य हो जाएगा.’

Swiggy ने भी जताया अफसोस

इस मुद्दे पर फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने भी ट्वीट कर ग्राहकों से खेद व्यक्त किया. स्विगी ने ट्वीट कर कहा, ‘तकनीकी दिक्कत की वजह से आपको हो रही परेशानियों पर हम खेद व्यक्त करते हैं. ऐसा हमेशा नहीं होता और इस समस्या को हम जल्द ठीक कर लेंगे. कृप्या हमारे साथ बने रहें.’

दोनों कंपनियों का 95 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा

बताते चलें कि Zomato और Swiggy देश में तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं. दोनों कंपनियां मिलकर देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 95 प्रतिशत तक पर कब्जा रखती हैं. ऐसे में बुधवार दोपहर से दोनों के ऐप में शुरू हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से काफी सारे लोगों को फूड ऑर्डर करने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया.

 

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Food Delivery App Here is the reason service of Zomato and Swiggy went down in many cities of the country Swiggy Zomato
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.