Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपरीत परिस्थितियों से लड़ने वाले एक योद्धा के रूप में जाने जाते हैं : रामबिलास शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपरीत परिस्थितियों से लड़ने वाले एक योद्धा के रूप में जाने जाते हैं : रामबिलास शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2022No Comments3 Mins Read

भिवानी : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा जी आज महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ जाते हुए कुछ समय के लिए भिवानी में रुके जहां पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ! पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को ध्यान में रखकर योजना बनाने का दावा तो सभी सरकारें करती रही हैं, लेकिन करोड़ों लोगों की समस्या को समझकर और उन्हें महसूस कर योजना बनाने का कार्य सही मायने में पहली बार मोदी ने ही किया। जन-धन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के खाते खुलवाकर उनमें पैसे डलवाने का कार्य पहली बार देश में हुआ। जिस एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाईन लगती थी, नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद न केवल वो लाईनें समाप्त हो गई बल्कि एक फोन पर हर घर तक सिलेंडर पहुंचने की व्यवस्था ने आम लोगों को भी राहत दी। इस पर उज्जवला योजना के जरिए करोड़ों गरीब घरों में गैस सिलेंडर देना सोने पर सुहागा रहा।

इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, ऑपरेशन ग्रीन योजना, मत्स्य सम्पदा योजना, विवाद से विश्वास योजना, पीएम वाणी योजना, उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, आयुष्मान सहकार योजना, स्वामित्व योजना पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण तथा शहरी), आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना, नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना, अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फ्री सोलर पैनल योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आदि सहित सैंकड़ों योजनाएं विभिन्न वर्गों का ध्यान रखकर बनाई गई।

इन योजनाओं का लाभ समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी चिंता करते हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विपरीत परिस्थितियों से लड़ने वाले एक ऐसे योद्धा के रूप में जाने जाते हैं, जो चाइना जैसे दुश्मनों से आंख में आंख मिलाकर डोकलाम में पीछे हटने पर मजबूर कर देता और पुलवामा अटैक का बदला पाकिस्तान से उसके घर में सर्जिकल स्ट्राइक करके लेता है, लेकिन इस योद्धा के पास अपनी जनता के दु:ख में शरीक होकर दुख जताने वाला भावुकता से भरा दिल भी है।

निर्णय लेने की क्षमता ने 71 साल के नरेंद्र मोदी की छवि को ग्लोबल बना दिया है। उनकी गिनती दुनिया के चंद बडे़ नेताओं में होती है, जिनके हर फैसले पूरी दुनिया के लिए मायने रखते हैं। उन्होंने पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा का हालचल जाना तथा कार्य कर्ता नवीन कौशिक को सम्मानित करने पर जताया आभार इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा , रीतिक वधवा,अभिलाश,पवन कुमार , डॉ योगेश, संदीप कुमार , राजेश कुमार, राजन , सतीश कुमार उपस्थित थे

faridabadnews faridabadnews24 PM Narendra Modi is known as a warrior fighting against adversity: Ram Bilas Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.