
फरीदाबाद: वार्ड नंबर – 4 से पार्षद पद उम्मीदवार भाजपा (जिला उपाध्यक्ष) युवा मोर्चा ज्ञानेंद्र भारद्वाज अपने वार्ड की विभिन्न गलियों में बैठकें कर, लोगों से सीधा संवाद करते नज़र आ रहे हैं। पार्षद उम्मीदवार ज्ञानेंद्र भारद्वाज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल रहते हैं। भारद्वाज जहां- जहाँ भी चुनाव प्रचार करने जाते हैं उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया जाता है। जनता उन्हें वोट देने का वायदा भी कर रही है। ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जनता से उन्हें प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है अगर वह जीत कर नगर निगम में पहुचे तो अपने वार्ड की जन समस्याओं को दूर करने के लिए वह दिन रात मेहनत करेंगे। साथ ही गलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, सीवर और सबसे जरुरी पानी सहित और अन्य समस्याओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। निवर्तमान पार्षद के द्वारा जनता की समस्याओं की अनदेखी के चलते वार्डवासियों में रोष है। जनता बदलाव के मूड में है और वह इस बार एक शिक्षित, ईमानदार युवा को मौका देकर नगर निगम भेजना चाहती है। वह वार्ड की जन समस्याओं के निराकरण कराने और जनहित में लड़ाई लड़ने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने कहा की उनके बढ़ते जनाधार से अन्य उम्मीदवारों को हार का डर सताने लगा है।
आपका अपना : ज्ञानेंद्र भारद्वाज
वार्ड नंबर 4- पार्षद पद उम्मीदवार
हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें
+91 98736 82477
