Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना: संक्रमण रोकने के लिए दी ये सलाह, केंद्र ने 5 राज्यों को लिखी चिट्ठी

कोरोना: संक्रमण रोकने के लिए दी ये सलाह, केंद्र ने 5 राज्यों को लिखी चिट्ठी

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

बीते दो साल से दुनिया कोरोना महामारी के खौफ में जी रही है. कई देश अब धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ स्टाइल अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. इन देशों में हमारा देश भी शामिल है, लेकिन अब एक बार फिर देश के 5 राज्यों में कोरोना के ज्यादा संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की सलाह दी है.

क्या लिखा है इस चिट्ठी में

इस चिट्ठी में दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की पॉजिटिविटी दर पर चिंता जाहिर की गई है. साथ ही बताया गया है कि केरल में बीते सप्ताह 2321 नए मामले पाए गए हैं. जो कि पूरे देश के कोरोना मामलों का 31.8 प्रतिशत है, साथ ही पॉजिटिविटी रेट 13.45 प्रतिशत से बढ़कर  15.53 प्रतिशत हो गया है. मिजोरम में 814 नए केस मिले हैं, ये देश के पूरे मामलों का 11.16 प्रतिशत है. यहां भी पॉजिटिविटी रेट 14.38 प्रतिशत से बढ़कर 16.48 प्रतिशत हो गया है.

सावधानी के साथ ये काम करने की सलाह

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 5 राज्यों को चिट्ठी लिखी है. जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर सावधान रहने को कहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार 109 केस आए हैं. देश में कोरोना वायरस बीमारी का पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी कम है. भारत में इस समय कोरोना वायरस के कुल 11,492 एक्टिव मरीज हैं. लेकिन 5 राज्यों से पिछले एक हफ्ते में कोरोना के बढ़े हुए मामले दर्ज हुए हैं. इन आंकड़ों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थय सचिव ने चेतावनी दी है कि ये पांचों राज्य टेस्टिंग बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन बढ़ाने से ना हिचकें. चिट्ठी में लिखा है कि इन राज्यों की लापरवाही पूरे देश पर भारी पड़ सकती है.

दिल्ली और महाराष्ट्र के हैं ये हाल

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 794 नए केस मिले हैं, जो देश के कुल मामलों का 10.9 प्रतिशत है. यहां का पॉजिटिविटी रेट 0.39 प्रतिशत से बढ़कर  0.43 प्रतिशत हो गया है. दिल्ली में 826 केस नए सामने आए हैं, जो देश के मामलों का 11.33 प्रतिशत है. दिल्ली में भी पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.51 प्रतिशत से 1.25 प्रतिशत हो चुका है. वहीं हरियाणा में 416 नए केस पाए गए हैं. जो देश के मामलों का 5.70 प्रतिशत है. यहां भी पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.51 प्रतिशत से 1.06 प्रतिशत हुआ है.

 

source news: zeenews

Center wrote a letter to 5 states Corona Cases Corona News In Hindi Corona Pandemic Corona: This advice was given to prevent infection Coronavirus covid-19 Delhi faridabadnews faridabadnews24 Haryana Kerala Maharashtra Mizoram Union Health Secretary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.