Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय मंत्री ने कहा दो घंटे का सफर अब 45 मिनट में, रामनवमी पर पलवल के लोगों को एलिवेटेड फ्लाईओ‌वर का तोहफा

केंद्रीय मंत्री ने कहा दो घंटे का सफर अब 45 मिनट में, रामनवमी पर पलवल के लोगों को एलिवेटेड फ्लाईओ‌वर का तोहफा

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

रामनवमी के अवसर पर पलवलवासियों को एलिवेटेड फ्लाईओवर के रूप में बड़ी सौगात मिली है। शहर के बीचों-बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर 215.24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ एलिवेटेड फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया गया। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार के इस नवनिर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पलवल से विधायक दीपक मंगला, होडल से विधायक जगदीश नायर, हथीन से विधायक प्रवीण डागर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पलवल शहर में बने नवनिर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई करीब 3.25 किलोमीटर है। यह चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर करीब 215 करोड रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से फरीदाबाद व पलवल में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और बेहतर आवागमन हो सकेगा।गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जिले में विकास को गति प्रदान की जा रही है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बदरपुर बॉर्डर से करमन बॉर्डर पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगता था। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से 45 मिनट में यह दूरी तय हो जाएगी।पलवल में बने इस फ्लाईओवर का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था। उस वक्त इस फ्लाईओवर पर करीब 204 करोड रुपए खर्च आने का अनुमान था। वर्ष 2017 में जब इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो इसका निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 20 महीने रखी गई थी। इस फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2019 के दिसंबर माह में पूरा होना था, मगर इसके कार्य में लेटलतीफी होती रही।

वर्ष 2019 के आखिर में तो इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भुगतान विवाद के चलते बंद हो गया था। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते फिर इसका निर्माण कार्य बंद हो गया। वर्ष 2020 के आखिर में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तो 2021 के अप्रैल माह में आई कोरोना की दूसरी लहर के चलते फिर इसका निर्माण कार्य धीमा हो गया। इसके बाद इसके निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन बीती 31 मार्च को रखी गई थी। आखिर पांच साल बाद इसका निर्माण कार्य एक अप्रैल को पूरा कर लिया गया।

 

source news: jagran

faridabadnews faridabadnews24 the gift of elevated flyover to the people of Palwal on Ram Navami Union Minister said that the journey of two hours is now in 45 minutes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.