
फरीदाबाद : सेक्टर 23, a कम्युनिटी सेंटर मे माता की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें कपंनी के मजदूर से लेकर पदाधिकारियों तक सभी मातारानी के गीतों पर नाचते नजर आए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, शिव दत्त वशिष्ठ, सुनील मान, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि सोनी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने मातारानी से प्रार्थना की है महामाई सभी के घरों में धन, धान्य की वृद्वि करना। सभी पर अपनी कृपा बनाए रखना और दुखों का नाश करके सुख, शांति और समृद्वि देना। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भक्ति ही एक मात्र ऐसा साधन है जो हमें परमात्मा से मिला सकता है। उन्होनें कहा कि यदि व्यक्ति मोह माया के चक्कर में उलझेगा तो उसका जीवन अंधकारमय हो जाएगा। वहीं मनुष्य यदि भगवान का सिमरन करेगा तो अंधकार मिट जाएगा। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने कहा कि माता सभी के बिगडें कामों को बनाए,समाज में भाईचारा रहे और देश तरक्की करे। उन्होनें कहा कि आज के दिन पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सब पापो का अंत होता है।
