Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बंद हुईं क्‍लासेज़, गाजियाबाद के बाद अब नोएडा के स्‍कूल में 13 बच्‍चे और 3 शिक्षक मिले कोरोना संक्रमित

बंद हुईं क्‍लासेज़, गाजियाबाद के बाद अब नोएडा के स्‍कूल में 13 बच्‍चे और 3 शिक्षक मिले कोरोना संक्रमित

faridabadnews24By faridabadnews24April 12, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

School Closed Corona Update: नोएडा के सेक्टर 40 में स्थित खेतान स्कूल में 13 छात्र व 3 टीचर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर से स्कूलों में दहशत का माहौल है. बड़ी संख्‍या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद फिलहाल स्‍कूल को बंद कर दिया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है, CMO सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि हमें इस मामले में एक लेटर प्राप्त हुआ है लेकिन इन सभी पॉजिटिव छात्र और टीचर की जानकारी डिटेल में नहीं मिली है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है और जल्‍द ही इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

गौतमबुध नगर में कोरोना की चौथी लहर की आहट दिखाई देने लगी है. जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम के अंदर उस समय हलचल पैदा हो गई जब उन्हें सेक्टर 40 में स्थित खेतान स्कूल का लेटर प्राप्त हुआ. लेटर में लिखा था कि स्‍कूल में कक्षा 6, 9 और 12 के कुल 13 छात्र और 3 अध्यापकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “पत्र आने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक सभी संक्रमितों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. स्कूल द्वारा जब ऑफलाइन क्लास शुरू की गई थी तो हमें एक पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी. फिलहाल स्कूल में सभी ऑफलाइन क्लास को स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद कल तक साफ करेंगे कि कौन सा छात्र कहां का रहने वाला है और किस तरह से कोरोना की चपेट में आया. साथ ही जनपद वासियों से अपील है कि वे कोरोना के प्रति सतर्क रहें और सभी सावधानियां बरतें. मास्क को लगाएं और इसे हल्के में न लें.”

बता दें कि इससे पहले रविवार 10 अप्रैल 2022 को गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्‍कूल में भी कोरोना संक्रमित बच्‍चे मिलने के बाद स्‍कूल को पूरे सप्‍ताह के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया था. स्‍कूल ने अभिभावकों को देर शाम स्‍कूल बंद करने की जानकारी दी और कोरोना संबंधी सावधानियां बरतने की भी अपील की. संक्रमण मिलने के बाद स्‍कूलों को फौरन ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया.

 

source news: aajtak

after Ghaziabad Classes closed faridabadnews faridabadnews24 now 13 children and 3 teachers found corona infected in Noida school
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.