
फ़रीदाबाद : फ़रीदाबाद में धूम धाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती आम आदमी पार्टी ने मनाई। इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर गरीब,मजदूर,किसान, दलित पिछड़े की मसीहा थे और बाबा साहेब द्वारा रचित संविंधान से आज देश चल रहा है।बाबा साहेब ने सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शक थे और बाबा साहेब की नीतियों पर चलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता आम आदमी तक फ्री शिक्षा और चिकित्सा पंहुचाने के लिए प्रयासरत है और दिल्ली व पंजाब में आम आदमी तक जनसुविधा पंहुचाने का काम किया है।इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्यासी डॉ राजेन्द्र शर्मा ने बाबा साहेब को श्रधांजलि देते हुए कहा की बाबा साहेब ने देश संविंधान देकर बहुत बड़ा कार्य किया है जिसे आजीवन आने वाली पीढ़ी याद करेगी और उनके बताए रास्ते पर चलेगी।इस मौके पर जोन कोषाध्यक्ष हरिंदर भाटी और ब्यापारी सेल के अध्यक्ष अमन गोयल ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।इस मौके पर जय भारत,नवीन कौशिक,राजकुमार,माला,किरण,गीता,नीरज,चिराग,चंद्रपाल,चंदन, वरिष्ठ पदाधिकारी खेमी ठाकुर ,अशोक कुशवाह,नरेंद्र चौधरी सहित सेकड़ो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
