Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Coronavirus 4th Wave: ये हैं 3 सबसे बड़े लक्षण, अब आंखों पर हो रहा कोरोना का असर

Coronavirus 4th Wave: ये हैं 3 सबसे बड़े लक्षण, अब आंखों पर हो रहा कोरोना का असर

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google
Coronavirus Infection Symptoms: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी आई है और इसे देखते हुए एक्सपर्ट्स लोगों को कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर सावधान कर रहे हैं. भारत के अलावा अन्य देशों में भी कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है और हर बार यह नए रूप में आ रहा है. कई देशों में कोरोना का एक्सई वेरिएंट तबाही मचा रहा है और कोविड के नए-नए वेरिएंट के साथ नए लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं.

कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट (Coronavirus XE Variant) को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पुराने वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है, लेकिन यह उतना घातक नहीं है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में ज्यादातर लोगों में एंटीबॉडी है, इस वजह से एक्सई वेरिएंट का असर इतना ज्यादा नहीं है. ऐसे में लोग ज्यादातर लापरवाह होते जा रहे हैं और इसे हल्का समझने की गलती कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं और इस वजह से संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

कोरोना के आम लक्षणों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि आंखों का लाल या पिंक होना एक संभावित लक्षण हो सकता है. एक शोध में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि आंसूओं में कोरोना वायरस आरएनए पाया गया है. आंखों में दर्द और और इस तरह के लक्षण दिखे तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, खांसी, थकान, कंजेशन और नाक बहना कोरोना वायरस के चार सबसे आम लक्षण (Coronavirus Symptoms) हैं. बुखार, थकान, गले में खराश, शरीर में दर्द, रात को पसीना कोरोना संक्रमण के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा गले में खराश एक लक्षण है, जो कोविड-19 के लक्षण में आम है.

कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे सटीक तरीका RT-PCR टेस्ट है. इसलिए जब भी आपके अंदर ये लक्षण दिखे तो जल्द से जल्द अपनी जांच कराएं. जिन लोगों में सर्दी के लक्षण दिखते हैं, उन्हें कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके. इसके साथ ही यह भी सलाह दी जाती है कि जब तक टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव ना आ जाए और यह कंफर्म ना हो जाए कि आप कोरोना संक्रमित नहीं हैं, तब तक घर पर ही रहें.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के आम लक्षणों में बुखार और खांसी-सर्दी हैं, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जो आपकी आंखों में नजर आ सकते हैं. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि कोविड-19 के सभी लक्षण सभी लोगों में नजर आएं. इसके बावजूद कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए इसके सभी लक्षणों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.

एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कोरोना को लेकर अपनी स्टडी में पाया है कि आंखों में दर्द कोरोना का एक लक्षण हो सकता है. इसके अलावा आंखों में खुजली होना और आंखों में सूखापन भी लक्षण कोरोना से जुड़े हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

इसके अलावा आंखों में खुजली होना और आंखों में सूखापन भी लक्षण कोरोना से जुड़े हो सकते हैं. आंखों में खुजली या सूखापन लगे तो इसे हल्के में ना लें.

 

 

source news: zeenews
Coronavirus 4th Wave: These are the 3 biggest symptoms faridabadnews faridabadnews24 now the effect of corona on the eyes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.