
दिल्ली : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा जी व मैन्स प्रोटेक्शन सेल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण जी, प्रदेश सचिव उमेश मुखिया जी, सचिव सोनू कुमार शर्मा जी, कार्यकर्ता बहन चित्रकला जी, सबने मिलकर आज एक दिल्ली निवासी गरीब कन्या का विवाह खोड़ा स्थित शिव मंदिर में करवाया। बारात एटा मैनपुरी से आई थी। बारात का सारा इंतजाम भी टीम ने ही किया। टीम ने विवाह का सारा खर्च खुद से किया व विवाह करवा कर बेटी को विदा किया। इस नेक काम के लिए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी टीम रीना जी व अशोक जी व पूरी टीम को बहुत धन्यवाद व शुभकामनाएं देती है
