
फरीदाबाद : पैसा तो हर इंसान के पास होता है,किसी के पास कम तो किसी के पास ज्यादा लेकिन असली धनी व्यक्ति वो है जो अपनीे नेक कमाई से गरीबों और बेसहारा लोगों का भला कर सके। ऐसा ही एक जनता का सेवक है बडखल विधानसभा क्षेत्र के (वार्ड-23 पहले वार्ड-21 के निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना(जित्ते भाई) जिन्होनें आज अपने लकड़पुर कार्यालय पर लगभग 305 गरीब विधवा महिलाओं को पूरे एक महीने की सूखे राशन की किट जिसमें आटा,दाल,चीनी,चावल,तेल,नमक था बांटी। इस मौके जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि वार्ड-23 की जनता मेरा परिवार है जनता को कोई दुख तकलीफ ना हो इसको लेकर वो समय समय पर वार्ड का दौरा करते है और लोगों से समस्याएं सुनते है। उन्होनें बताया कि इस नेक काम की प्रेरणा मुझे अपता माता श्रीमति चन्द्रवती भड़ाना जी से मिली है इसलिए वो पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से गरीबों को राशन की किट बांट रहे है क्योकि कोरोना काल में कई लोगों के काम धन्धे चौपट हो गए और रोजगार भी छिन गया था।
उन्होनें बताया गया कि वार्ड-23 में बहुत से ऐसे परिवार है जिसमें कमाने वाला मुखिया नहीं है ऐसे में गरीब विधवा महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत आ रही थी इसलिए उन्होनें बीड़ा उठाया था के वो अपने वार्ड की माताओं-बहनों के परिवार को कभी भूख नहीं सोने देगें है। उन्होनें कहा कि मेरी टीम द्वारा ऐसे परिवारों की लिस्ट बनाई गई जिनकी मदद की जा सके। आज उसी लिस्ट के तहत उन्होनें 305 गरीब विधवा महिलाओं को अपने कार्यालय पर सम्मानपूवर्क राशन किट भेंट की। उन्होनें कहा कि राशन किट देते समय इन महिलाओं के चेहरे पर जो खुशी थी तो मैने परम पिता परमात्मा को धन्यवाद किया कि मुझे इस काबिल बनाया की मै इन दीन दुखियों की सेवा कर रहा हुं।
