
फरीदाबाद: ज्यों ज्यों नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे है त्यों त्यों हर पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतर चुके है और इधर आम आदमी पार्टी में दो गुटों में बटी है जो जगजाहिर है एक गुट धर्मबीर भड़ाना का तो दूसरा प्रवासी नेता संतोष यादव का ।लेकिन आज फ़रीदाबाद में कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है सभी जगह पार्षद पद प्रत्यासी और नेताओं की जगह संतोष यादव कि फ़ोटो बड़ी लगा चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठे है क्योंकि सब जगह जगजाहिर है कि प्रवासी नेता संतोष यादव प्रवासियों के सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई खुलकर लड़ते है और कभी किसी से नही दबते चाहे साशन प्रसाशन हो या खुद की पार्टी ही क्यों न हो।
पूरे फ़रीदाबाद में प्रवासियों की संख्या ज्यादा है और बिना प्रवासी के वोट के पार्षद तो दूर विधायक,सांसद, मेयर भी बनना मुश्किल है।और ये बात भावी पार्षद उम्मीदवार भी जानते है और फ़रीदाबाद में प्रवासियों के एकमात्र नेता संतोष यादव है जो सभी राजनीतिक दल जानते है और यही कारण है कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता संतोष यादव का पूरा सम्मान करता है और संतोष यादव भी दिन रात आम आदमी पार्टी के कुनबे को कड़ी मेहनत कर बढ़ा रहे हैं।और हर प्रवासी संतोष यादव की बात भी मानता है और किसी भी परेशानी में संतोष यादव को ढूढता है जो प्रवासी नेता उनके दुख दर्द में शामिल भी होते है ।
प्रवासी नेता संतोष यादव आम आदमी पार्टी की टिकट से एन आईटी 86 विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है और डॉ सुशील गुप्ता जो कि हरियाणा के प्रभारी है और अरविंद केजरीवाल जो कि राष्ट्रीय संयोजक है इन्होंने संतोष यादव को 6 जिले औऱ 23 विधानसभा की जिम्म्मेदारी दी है जिसके लिए यादव विरोधियों के हौसले पस्त कर राजनीति में सक्रिय होकर आम आदमी पार्टी के कुनबे को निरंतर बढ़ा रहे है ।प्रवासी नेता संतोष यादव इस समय पूरे फ़रीदाबाद में टीम तैयार कर रोज पदयात्रा और रैली कर भावी उम्मीदवारों के हौसले बढ़ा रहे है और केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक लेकर जा रहे है और रविवार को संतोष यादव की प्रवासी सेल की पूरी टीम पार्टी के आदेश पर मेम्बर ड्राइव चला सदस्य जोड़ेंगे।और आम आदमी पार्टी की सदस्यता चलाएंगे।
