
फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर ईट भट्टा महिला कामगारों की स्वास्थ्य व पोषण जांच और नियोक्ता तथा ट्रेड यूनियन संगठन के साथ संवाद के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फरीदाबाद में पहुंचे श्री भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा श्री कृष्ण पाल गुर्जर विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री का भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत किया प्रतिनिधिमंडल में श्री अशोक कुमार प्रदेश अध्यक्ष, श्री आर सी कटोच जिला अध्यक्ष फरीदाबाद, श्री शैलेश चौधरी कार्यकारी जिलाध्यक्ष और श्री नीरज त्यागी जिला मंत्री शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने श्रम जगत के कल्याण और बिजली सुधार पर अपने सुझाव मंत्रीगण को दिए।
