Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण, भारत में आया कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मामला

जानें कितना है खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण, भारत में आया कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मामला

faridabadnews24By faridabadnews24May 5, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Coronavirus XE Variant in India: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में रोजाना 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच भारत में कोविड-19 के एक्सई वेरिएंट का एक पुष्ट मामला सामने आया है. ये जानकारी भारतीय सार्स-सीओवी2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की नई बुलेटिन से सामने आई है. हालांकि, मंगलवार को जारी 25 अप्रैल के बुलेटिन में इस बात का पता नहीं चल पाया कि यह वेरिएंट देश के किस हिस्से से आया है.

 

 

ब्रिटेन में मिला था कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मामला

कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट (Coronavirus XE Variant) का पहला मामला इसी साल 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था. एक्सई वेरिएंट अन्य वेरिएंट के मुकाबले 10 गुना ज्यादा संक्रामक है और लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेता है.

 

ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट से बना है XE

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि कोविड-19 का एक्सई वेरिएंट दो अलग-अलग वेरिएंट के मिलने से बना है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो रूप हैं. पहला है ओमिक्रॉन बीए.1 और दूसरा बीए.2 है. इन्हीं दो वेरिएंट के मिलने से एक्सई वेरिएंट (XE Variant) बना है. कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है.

 

 

10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है XE वेरिएंट

कोरोना वायरस का एक्सई वेरिएंट (XE Variant) भारत समेत दुनियाभर के देशों में चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि शुरुआती स्टडी में पता चला है कि यह अब तक के सभी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और 10 गुना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है.

 

 

क्या हैं XE वेरिएंट के लक्षण?

कोविड-19 का एक्सई वेरिएंट (Covid-19 XE Variant) कितना घातक है और इससे कितना नुकसान हो सकता है, इसको लेकर स्टडी जारी है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इसके बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं. इसके साथ ही इसके लक्षणों (XE Variant Symptoms) को लेकर भी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, माना जा रहा है कि यह ओमिक्रॉन के दो सबवेरिएंट से मिलकर बना है, इसलिए इसके लक्षण भी ओमिक्रॉन से मिलते-जुलते हो सकते हैं. बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और नाक बहना एक्सई वेरिएंट के लक्षण हो सकते हैं. इसके अलावा एक्सई वेरिएंट के कुछ अन्य लक्षणों में थकान, चक्कर आना, धड़कन, सूंघने और स्वाद में कमी बढ़ना शामिल हैं. अगर किसी में ये लक्षण नजर आए तो उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए.

 

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Know how dangerous it is and what are its symptoms the first case of XE variant of Corona came to India
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.